लाइव न्यूज़ :

फेसबुक का यह फीचर बताएगा आपकी फोटो का कहां और किसने किया इस्तेमाल

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: December 21, 2017 13:59 IST

फेसबुक के इस नए फीचर से आप जान सकते हैं कि कौन आपकी तस्वीर का इस्तेमाल कर रहा है।

Open in App

सोशल मीडिया फेसबुक अपने यूजर्स के लिए हर रोज नए-नए फीचर जारी करता है। फेसबुक अपने यूजर्स की सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए हाल ही में एक फीचर को पेश किया है। इस फीचर की मदद से फेसबुक यूजर्स यह जान सकते हैं कि कौन आपकी फोटो का इस्तेमाल कर रहा है। यानी कि अगर कोई दूसरा आपकी फेसबुक प्रोफाइल फोटो को डाउनलोड या अपलोड कर रहा है तो फेसबुक आपको इस बात की जानकारी देगा।

फेस रिकॉग्नाइजेशन टेक्नोलॉजी से होगी पहचान

इस फीचर के तहत फेसबुक अपने यूजर्स की तस्वीरों को पहचान सकेगा। आपको बता दें कि यह फीचर फेस रिकॉग्नाइजेशन टेक्नोलॉजी पर आधारित है। इस तकनीक की मदद से जब भी कोई आपकी तस्वीर को आपको बिना टैग किए फोटो अपलोड करेगा तो आपको फेसबुक की ओर से नोटिफिकेशन के जरिए जानकारी दी जाएगी। फेसबुक यूजर्स को नोटिफिकेशन भेजकर यह कन्फर्म करेगा कि क्या अपलोड की गई तस्वीर में वह भी है। अगर यूजर उस तस्वीर में है तो क्या वह फेसबुक में उस फोटो को शेयर करना चाहता है या नहीं। वहीं, अगर यूजर उस तस्वीर को शेयर नहीं करना चाहता है तो वह उसे रोक सकते हैं। जबकि शेयर करने के लिए यूजर को सिर्फ उस तस्वीर में खुद को टैग करना होगा।

फेसबुक ने इस फीचर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी एक नया ऑप्शन टूल जारी कर रही है जो फेस रिकॉग्नाइजेशन टेक्नोलॉजी के जरिए यूजर को पहचानने में मदद करेगी। इससे पहले इस फीचर पर टेस्टिंग की जा रही थी। टेस्टिंग के दौरान मिले पॉजिटिव फीडबैक के बाद इस फीचर को पेश करने का फैसला लिया गया है।

टॅग्स :फेसबुकफेस रिकॉग्नाइजेशन तकनीकसोशल मीडियाटेक न्यूज़टेक्नोलॉजी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

ज़रा हटकेVIDEO: भरी क्लास बेंगलुरु के प्रोफेसर ने छात्र को कहा 'आतंकवादी', यूनिवर्सिटी ने की कार्रवाई

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की