लाइव न्यूज़ :

ट्विटर को टक्कर देने की तैयारी में मेटा, जल्द नए ऐप को लॉन्च कर सकती है कंपनी

By अंजली चौहान | Updated: March 11, 2023 10:07 IST

मेटा ने इस पर काम करना शुरू भी कर दिया है। हालांकि, अभी ये ऐप शुरुआती चरण से गुजर रहा है और इसे लॉन्च करने की तारीख का खुलासा अभी नहीं हुआ है। 

Open in App
ठळक मुद्देफेसबुक पैरेंट कंपनी मेटा जल्द मार्केट में अपना नया ऐप लाने की तैयारी में है ये ऐप ट्विटर के जैसा होता, जिसे इंस्टाग्राम के जरिए लॉग-इन किया जा सकेगाऐप कब और किस दिन लॉन्च होगा, इसकी तारीख का ऐलान अभी नहीं हुआ है

फेसबुक और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक नया अपडेट करने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि मेटाट्विटर को टक्कर देने के लिए एक नए ऐप को जल्द लॉन्च करने वाली है। मनीकंट्रोल रिपोर्ट के मुताबिक, मेटा टेक्स्ट-आधारित सामग्री साझा करने के लिए नए स्टैंडअलोन ऐप लाने की तैयारी कर रही है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐप एक्टिविटीपब पर आधारित होगा, जो एक विकेंद्रीकृत सोशल नेवर्किंग प्रोटोकॉल है, जिसका इस्तेमाल अन्य फेडरेटेड ऐप जैसे मास्टोडन द्वारा किया जाता है, जो एक अन्य ट्विटर प्रतिद्वंदी है। ऐप को P92 कोडनेम दिया गया है। 

इंस्टाग्राम के जरिए होगा लॉग-इन

गौरतलब है कि इस नए ऐप को इंस्टाग्राम के तहत ब्रांड किया जाएगा। इसका मतलब है कि यूजर्स अपने इंस्टाग्राम पासवर्ड और यूजरनेम का इस्तेमाल कर रजिस्टर और लॉग-इन कर सकेंगे। मेटा ने इस पर काम करना शुरू भी कर दिया है। हालांकि, अभी ये ऐप शुरुआती चरण से गुजर रहा है और इसे लॉन्च करने की तारीख का खुलासा अभी नहीं हुआ है। 

मेटा के एक प्रवक्ता द्वारा बताया गया, "हम टेक्स्ट अपडेट साझा करने के लिए एक स्टैंडअलोन विकेंद्रीकृत सोशल नेटवर्क की खोज कर रहे हैं। हमारा मानना है कि एक अलग प्लेटफॉर्म के लिए एक अवसर है जहां निर्माता और सार्वजनिक हस्तियां अपनी रुचियों के बारे में समय पर अपडेट साझा कर सकते हैं।" 

मालूम हो कि हाल के महीनों में जिस तरह ट्विटर पर तमाम बदलाव किए गए, उससे यूजर्स को काफी दिक्कते हुई। कंपनी ने कई यूजर्स के अकाउंट को बंद कर दिया था। इस बीच मेटा द्वारा नए ऐप लॉन्च करने से उन्हें व्यावसायिक तौर पर लाभ मिल सकता है।

इससे पहले भी जब भारत में टिकटोक को प्रतिबंधित किया गया था तो इंस्टाग्राम ने रील्स की सुविधा को लॉन्च किया था, जिसके बाद यूजर्स को ये काफी पसंद आया। रील्स तब से इंस्टाग्राम पर सबसे लोकप्रिय सुविधाओं में से एक है, इसे हजारों यूजर्स यूज कर रहे हैं।  

टॅग्स :मेटाफेसबुकइंस्टाग्रामट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

ज़रा हटके5 बच्चों के पिता बने Armaan Malik, पायल ने दिया बेटे को जन्म, देखें वीडियो और तस्वीरें

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

कारोबारमार्क जुकरबर्ग की Meta बड़े पैमाने पर करेगी छंटनी, 20% स्टाफ पर मंडराया खतरा

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की