लाइव न्यूज़ :

Facebook पर अब अपने मनपसंद गाने के साथ कर सकेंगे पोस्ट, कंपनी ने पेश किया नया फीचर

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: March 16, 2019 12:42 IST

Facebook ने टी-सीरीज म्यूजिक, जी म्यूजिक और यश राज फिल्म्स समेत कई अन्य भारतीय संगीत कंपनियों के साथ करार किया है। इससे उपयोक्ताओं को फेसबुक पर अपने पोस्ट या वीडियो के साथ संगीत को शेयर करने की सुविधा मिलेगी।

Open in App
ठळक मुद्देFacebook ने टी-सीरीज म्यूजिक, जी म्यूजिक और यश राज फिल्म्स समेत कई दूसरे इंडियन म्यूजिक कंपनियों के साथ पार्टनरशिप कीयूजर्स को फेसबुक पर अपने पोस्ट या वीडियो के साथ म्यूजिक को शेयर करने की सुविधा मिलेगी

अक्सर आप कोई गाना सुन रहे होते हैं या आपको कोई गाना बहुत पसंद आता है। तब आपका मन होता है कि इसके बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दोस्तों को बताएं या अपने किसी वीडियो के साथ साझा करें। Facebook ने इस सुविधा के लिए कई भारतीय संगीत कंपनियों से करार किया है।

फेसबुक ने एक बयान में यह जानकारी दी। कंपनी ने टी-सीरीज म्यूजिक, जी म्यूजिक और यश राज फिल्म्स समेत कई अन्य भारतीय संगीत कंपनियों के साथ करार किया है। इससे यूजर्स को फेसबुक पर अपने पोस्ट या वीडियो के साथ म्यूजिक को शेयर करने की सुविधा मिलेगी। इंस्टाग्राम पर भी लोगों को यह सुविधा मिलेगी।

Facebook new features

Facebook ने कहा, "यह सुविधा शुरू हो चुकी है। अब भारतीय यूजर्स हजारों लाइसेंस प्राप्त इंडियन म्यूजिक को फेसबुक पर अपने पोस्ट और वीडियो के साथ साझा कर सकते हैं। यह उन्हें अपने पोस्ट को और अर्थपूर्ण एवं निजी बनाने में मदद करेगा।"

इस साझेदारी से पहले फेसबुक इस तरह के गानों का उपयोग कर बनाए गए वीडियो या पोस्ट को कॉपीराइट मामलों के चलते हटा देता था।

Facebook के भारतीय कारोबार के निदेशक और साझेदारी प्रमुख मनीष चोपड़ा ने कहा, "हम भारत के संगीत उद्योग के साथ साझेदारी को लेकर बहुत उत्साहित हैं। इसका विचार बस यह है कि हिंदुस्तान में लोग फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अपने वीडियो में संगीत को भी शामिल कर सकेंगे। यह दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ याद भरे पलों को साझा और अभिव्यक्त करने के कई अन्य विकल्प देगा।" 

इस साझेदारी के बाद लोग अपने वीडियो में 'गली बॉय' के 'अपना टाइम आएगा' जैसे नए गाने से लेकर कई पुराने और क्षेत्रीय गानों को भी साझा कर सकेंगे।

टॅग्स :फेसबुकसंगीतम्यूजिक वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

बॉलीवुड चुस्कीHoli 2026 Playlist: रंगों का रेला और गानों का मेला, होली पार्टी के लिए अपने प्लेलिस्ट में शामिल करें ये गाने

बॉलीवुड चुस्कीसिंगर उदित नारायण के खिलाफ FIR दर्ज, पहली पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

ज़रा हटके43 रुपये में 'वर्ल्ड क्लास' सफर! विदेशी ने दिल्ली मेट्रो की तुलना लंदन से कर दी, देखें वीडियो

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की