लाइव न्यूज़ :

Facebook में आने वाले हैं नए फीचर्स, अब मूवी के शो-टाइम का मिलेगा नोटिफिकेशन

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: August 16, 2019 12:05 IST

Facebook की ओर से लॉन्च होने वाले ये फीचर्स मूवी रिमांइडर ऐड्स और मूवी शो-टाइम ऐड्स हैं। नए-नए मूवीज देखने के शौकीन यूजर्स अक्सर फिल्म की रिलीज डेट भूल जाते हैं। ऐसे में फेसबुक का यह नया फीचर उनकी मदद करेगा।

Open in App
ठळक मुद्देFacebook की ओर से लॉन्च होने वाले ये फीचर्स मूवी रिमांइडर ऐड्स और मूवी शो-टाइम ऐड्स हैंमूवी रिमाइंडर ऐड आपको बताएगा कि कोई फिल्म कब रिलीज होने वाली हैफिल्म के रिलीज पर फेसबुक आपको नोटिफिकेशन भेजेगा

दिग्गज सोशल नेटवर्किंग साइट Facebook अपने यूजर्स को हर रोज नए-नए फीचर्स का तोहफा देता रहता है। इसी के तहत फेसबुक अब अपने यूजर्स को मूवी रिलीज होने की डेट की जानकारी देगा। दसअसल मूवी स्टूडियोज को उनकी लेटेस्ट फिल्में प्रमोट करने में मदद करने के लिए फेसबुक दो नए फीचर्स लॉन्च करने जा रही है।

Facebook की ओर से लॉन्च होने वाले ये फीचर्स मूवी रिमांइडर ऐड्स और मूवी शो-टाइम ऐड्स हैं। नए-नए मूवीज देखने के शौकीन यूजर्स अक्सर फिल्म की रिलीज डेट भूल जाते हैं। ऐसे में फेसबुक का यह नया फीचर उनकी मदद करेगा।

मूवी रिमाइंडर ऐड आपको बताएगा कि कोई फिल्म कब रिलीज होने वाली है और अगर आप उस मूवी का ऐड देखकर 'Interested' बटन को क्लिक करते हैं तो फिल्म के रिलीज पर फेसबुक आपको नोटिफिकेशन भेजेगा।

Facebook new feature Movie ads

फेसबुक भेजेगा मूवी रिलीज पर नोटिफिकेशन

Facebook ने बुधवार को एक स्टेटमेंट में कहा, 'रिमांडर सेट करने वाले यूजर्स को फिल्म के रिलीज होने का नोटिफिकेशन मिलेगा और इस नोटिफिकेशन पर टैप करने वाले यूजर्स को मूवी डीटेल पेज पर रिडायरेक्ट कर दिया जाएगा। इस पेज पर यूजर्स न सिर्फ उस फिल्म के शो-टाइम देख सकेंगे, बल्कि यहीं से टिकट्स भी बुक कर पाएंगे।'

वहीं, फेसबुक का आने वाला दूसरा फीचर मूवी शो-टाइम ऐड्स उन फिल्मों के लिए है, जो पहले ही रिलीज हो चुकी हैं और थिएटर्स में चल रही हैं। फेसबुक की इस फेसिलिटी के बाद यूजर्स को अब उनके पसंद की फिल्म की रिलीज डेट याद नहीं रखना होगा। फिलहाल इस नए फीचर्स को यूएस और यूके में रिलीज किया गया है।

facebook

शो-टाइमिंग की ले पाएंगे जानकारी

आगे फेसबुक ने बताया, 'हम उन फिल्मों के लिए मूवी शो-टाइम ऐड्स भी लेकर आ रहे हैं, जो पहले ही थिएटर्स में लगी हैं। इससे पहले शो-टाइम पता करने के लिए यूजर्स को कुछ एक्सट्रा स्टेप्स फॉलो करने होते थे और एडिशनल सर्च करना होता है। अब अगर यूजर कोई फिल्म देखने जाना चाहता है और उसे शो-टाइम की जानकारी चाहिए तो वह मूवी शो-टाइम ऐड पर दिए गए 'Get Showtimes' बटन पर टैप करके फेसबुक के मूवी डीटेल्स पेज पर जा सकता है।'

यूजर्स इन फीचर्स से फिल्मों के शो-टाइम के अलावा टिकट डीटेल्स भी ले पाएंगे।

टॅग्स :फेसबुकसोशल मीडियाऐपआईओएसएंड्रॉयडमोबाइल ऐप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

ज़रा हटकेVIDEO: भरी क्लास बेंगलुरु के प्रोफेसर ने छात्र को कहा 'आतंकवादी', यूनिवर्सिटी ने की कार्रवाई

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की