लाइव न्यूज़ :

Facebook ने लॉन्च किया नया ऐप, अब मजेदार मीम्स बनाकर सोशल मीडिया पर करें पोस्ट

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: November 21, 2019 14:42 IST

Facebook ने अपने यूजर्स के लिए एक मजेदार मीम्स ऐप Whale को लॉन्च किया है। इस ऐप की मदद से यूजर्स मीम बना सकेंगे। इस ऐप की मदद से यूजर्स स्टॉक लाइब्रेरी से फोटो ऐड कर कई तरह के मीम्स बना सकेंगे ।

Open in App
ठळक मुद्देइस ऐप की मदद से यूजर्स स्टॉक लाइब्रेरी से फोटो ऐड कर कई तरह के मीम्स बना सकेंगेफेसबुक के इस ऐप को सबसे पहले यूएस की ऐप स्टोर इंटेलिजेंस फर्म Apptopia ने देखा है

सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक और इसकी न्यू प्रॉडक्ट एक्सपेरिमेंट टीम ने एक नया ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप की मदद से यूजर्स मीम बना सकेंगे और इसका नाम Whale रखा गया है। यह ऐप अभी सिर्फ कनाडा में यूजर्स के लिए उपलब्ध है और टेस्टिंग किया जा रहा है।

अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, इस ऐप की मदद से यूजर्स स्टॉक लाइब्रेरी से फोटो ऐड कर कई तरह के मीम्स बना सकेंगे और यूजर्स चाहें तो सोशल मीडिया या मैसेज थ्रेड पर शेयर करने से पहले इसमें कई सारे इफेक्ट्स भी यूज कर सकते हैं। वहीं, ऐप के जरिए बनाए गए मीम्स को डिवाइस में सेव भी किया जा सकता है।

Facebook के इस ऐप को सबसे पहले यूएस की ऐप स्टोर इंटेलिजेंस फर्म Apptopia ने देखा है। वहीं, फेसबुक के प्रवक्ता की ओर से कहा गया है कि ऐप को एनपीआई टीम ने बनाया है और इसकी मदद से कंपनी नए फीचर्स और सर्विसेज को समझने की कोशिश कर रही है, जो यूजर्स को काफी पसंद आएगा।

ऐप में मिलेंगे ये खास फीचर्स

यूजर्स ब्लैंक कैनवास से लेकर 2-, 3- या 4- ग्रिड का कैनवास चुन सकते हैं। ऐप की मदद से स्टिकर बनाने के लिए फोटो को क्रॉप या कट भी किया जा सकेगा। फिल्टर्स और इफेक्ट्स की बात करें तो इसमें पॉपुलर सोशल मीडिया इफेक्ट्स, जैसे- लेजर आइज, बल्ज और वोर्टेक्स दिए गए हैं।

बता दें, फेसबुक ने अपनी एनपीई डेवलेपर टीम जून, 2019 में अनाउंस की थी, और बताया था कि यह टीम नए कस्टमर आधारित ऐप्स बनाएगी। इस टीम के बनाए गए ऐप्स 'From facebook' टैग के बजाय एनपीई के नाम से आएंगे। इसका मकसद तेजी से बदलते मार्केट को अडॉप्ट करना और जरूरी ऐप्स तैयार करना है।

टॅग्स :फेसबुकसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

ज़रा हटकेVIDEO: भरी क्लास बेंगलुरु के प्रोफेसर ने छात्र को कहा 'आतंकवादी', यूनिवर्सिटी ने की कार्रवाई

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की