लाइव न्यूज़ :

Facebook ने जारी किया नया लोगो, कुछ इस तरह आएगा नजर, जानें क्या है इसके पीछे का कारण

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: November 6, 2019 12:54 IST

Facebook कंपनी ने अपने नए लोगो को GIF में जारी किया है। जिफ में फेसबुक का नया लोगो अलग-अलग कलर से प्रॉडक्ट्स को दिखाता है। चूंकि ये जीफ में जारी किया गया है तो ये लोगो मूव करते हुए नजर आएगा।

Open in App
ठळक मुद्देफेसबुक ने हाल ही से अपने दूसरे प्रॉडक्ट्स जैसे- व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम पर 'by Facebook' लिखना शुरू कर दिया हैजिफ में फेसबुक का नया लोगो अलग-अलग कलर से प्रॉडक्ट्स को दिखाता है

दिग्गज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook ने अपना नया लोगो जारी कर दिया है। कंपनी ने इस लोगो को एक खास मकसद से डिजाइन किया है। फेसबुक का नया लोगो सभी बड़े अक्षरों में यानी कैपिटल लेटर्स में है। हालांकि कंपनी का इस लोगो को लाने के पीछे एक खास मकसद है।

फेसबुक का नया लोगो आने के बाद ऐसा नहीं है कि आपका Facebook ऐप या फेसबुक वेब अलग दिखेगा। ये नया लोगो दरअसल कंपनी ने इसलिए लाया कि इसे फेसबुक के दूसरे ऐप जैसे व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम के पेरेंट कंपनी के तौर पर दिखा सके।

कंपनी ने अपने नए लोगो को GIF में जारी किया है। जिफ में फेसबुक का नया लोगो अलग-अलग कलर से प्रॉडक्ट्स को दिखाता है। चूंकि ये जीफ में जारी किया गया है तो ये लोगो मूव करते हुए नजर आएगा।

दरअसल फेसबुक के नए लोगो का हर एक कलर कंपनी के दूसरे ऐप को दर्शाता है। ब्लू कलर फेसबुक  के लिए, ग्रीन कलर व्हाट्सऐप के लिए, पिंक कलर इंस्टाग्राम के लिए है। रिपोर्ट के मुताबिक, Facebook के इस नए लोगो को अगले कुछ हफ्तों में यूज किया जाएगा। कंपनी इसे मार्केटिंग और प्रॉडक्ट्स के लिए इस्तेमाल करेगी।

गौर करें तो फेसबुक ने हाल ही से अपने दूसरे प्रॉडक्ट्स जैसे- व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम पर 'by Facebook' लिखना शुरू कर दिया है। इस लोगो को इसी जगह पर इस्तेमाल किया जाएगा।

शुरुआत में फेसबुक सोशल मीडिया के लिए जानी जाती थी। लेकिन अब फेसबुक को पेरेंट कंपनी के तौर पर स्थापित किया जा रहा है जिसके तहत कई प्रॉडक्ट्स रहेंगे।

टॅग्स :फेसबुकसोशल मीडियाऐपमोबाइल ऐपव्हाट्सऐपइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की