लाइव न्यूज़ :

एआई की दौड़ में शामिल हुआ फेसबुक! माइक्रोसॉफ्ट से साझेदारी कर मेटा ने लॉन्च किया नया ओपन-सोर्स AI मॉडल

By आजाद खान | Updated: July 19, 2023 09:54 IST

मामले में बोलते हुए मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कहा है कि "ओपन सोर्स इनोवेशन को बढ़ावा देता है क्योंकि यह कई डेवलपर्स को नई तकनीक के साथ निर्माण करने में सक्षम बनाता है।"

Open in App
ठळक मुद्देमेटा ने एक नया ओपन-सोर्स एआई मॉडल लॉन्च किया है। माइक्रोसॉफ्ट से साझेकर कर इस ओपन-सोर्स एआई मॉडल को लॉन्च किया गया है। मेटा इस मॉडल के जरिए चैटजीपीटी-निर्माता ओपनएआई और गूगल को टक्कर देने की तैयारी में है।

वॉशिंगटन डीसी:  फेसबुक के मालिकाना हक वाली कंपनी मेटा भी अब एआई की दुनिया में प्रवेश कर चुकी है। कंपनी ने मंगलवार को चैटजीपीटी-निर्माता ओपनएआई और गूगल को सीधा टक्कर देने के लिए एक एआई मॉडल को जारी किया है। बता दें कि यह मॉडल नया है और फिलहाल इसका फ्री वर्जन जारी किया गया है। 

मेटा का यह नया मॉडल विशेष रूप से शोधकर्ताओं के लिए तैयार किया गया है, ऐसा इसलिए क्योंकि वे इसे सही कर सके। मेटा की भी एआई में एंट्री लेने से एआई चैटबॉट के क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव आने की संभावना है।

मार्क जुकरबर्ग ने क्या कहा

बता दें कि मेटा का यह नया मॉडल लामा 2 (Llama 2) जो कि एक ओपन सोर्स है और इसे ओपनएआई और गूगल को टक्कर देने के लिए बनाया गया है। यह मॉडल सभी के लिए उपलब्ध है और इसे संशोधित भी की जा सकती है। 

इस पर बोलते हुए मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि "ओपन सोर्स इनोवेशन को बढ़ावा देता है क्योंकि यह कई डेवलपर्स को नई तकनीक के साथ निर्माण करने में सक्षम बनाता है।" 

उन्होंने आगे कहा कि "यह सुरक्षा में भी सुधार करता है क्योंकि जब सॉफ्टवेयर खुला होता है, तो अधिक लोग संभावित मुद्दों की पहचान करने और उन्हें ठीक करने के लिए इसकी जांच कर सकते हैं।"

माइक्रोसॉफ्ट से मेटा ने की है साझेदारी

मेटा ने माइक्रोसॉफ्ट से साझेदारी कर लामा 2 को लाया है। लामा 2 को सीधे या माइक्रोसॉफ्ट के क्लाउड प्लेटफॉर्म Azure पर चलाया जा सकता है। इस साझेदारी के बाद दोनों कंपनियों का मानना है कि यह एक शक्तिशाली उपकरण है।

इन कंपनियों का मानना है कि लामा 2 का उपयोग विभिन्न प्रकार के कामों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है जैसे कि ग्राहक सेवा, शिक्षा और मनोरंजन आदि में इसका यूज हो सकता है। बता दें कि लामा 2 में आगे और भी विकास हो सकते है।

टॅग्स :मेटाफेसबुकचैटजीपीटीगूगल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

कारोबारमार्क जुकरबर्ग की Meta बड़े पैमाने पर करेगी छंटनी, 20% स्टाफ पर मंडराया खतरा

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की