लाइव न्यूज़ :

फेसबुक को दिसंबर तिमाही में हुआ 7.3 अरब डॉलर का शुद्ध लाभ, मासिक यूजर्स की संख्या हुई 2.5 अरब

By भाषा | Updated: January 30, 2020 20:55 IST

Open in App

सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने विश्लेषकों के अनुमानों से भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए पिछले साल की दिसंबर तिमाही में 7.3 अरब डॉलर का शुद्ध लाभ कमाया। यह साल भर पहले की तुलना में सात प्रतिशत अधिक है।

कंपनी ने बुधवार को जारी परिणाम में बताया कि आलोच्य तिमाही के दौरान उसका राजस्व सालाना आधार पर 25 प्रतिशत बढ़कर 21 अरब डॉलर पर पहुंच गया। फेसबुक के मुख्य वित्त अधिकारी डेविड वेहनर ने बताया कि कंपनी इलियोनिस विवाद को सुलझाने के लिये 55 करोड़ डॉलर का भुगतान करने पर सहमत हुई है।

कंपनी के ऊपर आरोप था कि उसने फोटो स्कैनिंग प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर अवैध तरीके से लोगों की जैविक पहचान संबंधी सूचनाएं एकत्रित की। हालांकि इस विवाद को सुलझाने के लिये हुए समझौते को न्यायाधीश की मंजूरी मिलनी शेष है।

दिसंबर माह के दौरान फेसबुक के मासिक उपयोक्ताओं की संख्या आठ प्रतिशत बढ़कर 2.5 अरब पर पहुंच गयी। इंस्टाग्राम, मैसेंजर और व्हाट्सएप समेत फेसबुक के सभी एप के उपयोक्ताओं की मासिक संख्या इस दौरान 2.89 अरब रही।

दिसंबर तिमाही के दौरान कंपनी की लागत 34 प्रतिशत बढ़कर 12.2 अरब पर पहुंच गयी। साल के अंत में कंपनी के कर्मचारियों की संख्या 26 प्रतिशत बढ़कर करीब 45 हजार पर पहुंच गयी।

टॅग्स :फेसबुक
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

ज़रा हटके43 रुपये में 'वर्ल्ड क्लास' सफर! विदेशी ने दिल्ली मेट्रो की तुलना लंदन से कर दी, देखें वीडियो

भारतसमाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट बहाल, जानें पहली पोस्ट में उन्होंने क्या कहा

भारतआखिर क्यों पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का फेसबुक खाता बैन?, सपा ने भाजपा पर किया हमला, जानें वजह

क्राइम अलर्टKarnataka: फेसबुक लाइव आकर शख्स ने की आत्महत्या की कोशिश, पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप

टेकमेनिया अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?