लाइव न्यूज़ :

हालातों को देखते हुए फेसबुक का बड़ा फैसला, अगले 10 सालों तक 50 परसेंट कर्मचारी घर से करेंगे काम

By रजनीश | Updated: May 24, 2020 10:35 IST

आपको बता दें कि ट्विटर ने अपने कर्मचारियों को मार्च महीने की शुरुआत से ही घर से काम करना शुरू करने के लिए कह दिया था। ट्विटर ने कहा था कि उनके कर्मचारी चाहें तो रिटायरमेंट तक वर्क फ्रॉम होम कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजुकरबर्ग ने द वर्ज को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि हम वो कंपनी बनने जा रहे हैं जो रिमोट वर्क को प्राथमिकता देने में सबसे आगे है।फेसबुक से पहले सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर ने अपने एक बयान में कहा था कि हालात को देखते हुए कर्मचारी जब तक चाहें घर से काम कर सकते हैं।

सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक (Facebook) ने लॉकडाउन को ध्यान में रखकर अपने कर्मचारियों के लिए बड़ा एलान किया है। कंपनी के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कहा है कि हमारे 50 परसेंट कर्मचारी आने वाले 5 से 10 सालों तक घर से ही ऑफिस का काम कर सकेंगे। इसके साथ ही मार्क जुकरबर्ग ने वर्क फ्रॉम होम पॉलिसी का समर्थन किया है।

फेसबुक ने कहा कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी केवल 25 फीसद कर्मचारी ऑफिस से काम कर सकेंगे। इसके अलावा जो कर्मचारी घर से काम करना चाहते हैं उन्हें 1 जनवरी 2021 से पहले अपनी लोकेशन देनी होगी।

10,000 इंजीनियर्स की होगी भर्तीफेसबुक इस दौरान 10,000 नए इंजीनियर्स को नियुक्त करने की योजना बना रहा है। इसके अलावा कंपनी एटलांटा, डालास और डेनवर में नए हब भी बनाएगी, जिससे ज्यादा-से-ज्यादा इंजीनियर्स को भर्ती किया जा सकेगा।

द गार्डियन की रिपोर्ट के मुताबिक, फेसबुक ऑफिस में इंजीनियर्स के अलावा अन्य कर्मचारियों की हायरिंग की शुरुआत करेगी। जुकरबर्ग ने द वर्ज को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि हम वो कंपनी बनने जा रहे हैं जो रिमोट वर्क को प्राथमिकता देने में सबसे आगे है।

ट्विटर का वर्क फ्रॉम होम प्लानफेसबुक से पहले सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर ने अपने एक बयान में कहा था कि हालात को देखते हुए कर्मचारी जब तक चाहें घर से काम कर सकते हैं। ट्वीटर सीईओ जैक डॉर्सी ने कहा था कि हालात सुधरने के बाद भी कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति दी जाएगी। 

आपको बता दें कि ट्विटर ने अपने कर्मचारियों को मार्च महीने की शुरुआत से ही घर से काम करना शुरू करने के लिए कह दिया था। ट्विटर ने कहा था कि उनके कर्मचारी चाहें तो रिटायरमेंट तक वर्क फ्रॉम होम कर सकते हैं।

वहीं माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला वर्क फ्रॉम होम को सही नहीं मानते हैं। उनका कहना है कि लंबे समय तक घर से काम करने से लोगों की सोशल कनेक्टिविटी समाप्त हो सकती है। इसके अलावा लोगों में मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं।

टॅग्स :फेसबुकमार्क जुकेरबर्गट्विटरमाइक्रोसॉफ्टसत्य नाडेला
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

कारोबारमार्क जुकरबर्ग की Meta बड़े पैमाने पर करेगी छंटनी, 20% स्टाफ पर मंडराया खतरा

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की