लाइव न्यूज़ :

Facebook 3D Photo feature: अपने स्मार्टफोन से फेसबुक पर इस तरह करें 3D फोटो पोस्ट

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: October 31, 2018 16:42 IST

पिछले काफी समय से फेसबुक अपने यूजर्स के डेटा लीक विवाद में घिरा हुआ है। ऐसे में यह देखना होगा कि फेसबुक के इस नए फीचर को यूजर्स से कैसी प्रतिक्रिया मिलती है।

Open in App

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर: सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक अपने यूजर्स के लिए हमेशा से ही नए-नए फीचर्स जारी करता रहता है। इसके तहत कंपनी ने बेहतर सुविधा के लिए न्यूज फीड और वर्चुअल रियलिटी (VR) में 3डी फोटो के एक नए फीचर को शामिल किया है। कंपनी ने इस फीचर के बारें में लगभग 1 महीने पहले घोषणा की थी लेकिन अब इस फीचर को चुनिंदा स्मार्टफोन्स के लिए रोलआउट किया गया है। इस नए फीचर की मदद यूजर्स डेप्थ और मूवमेंट के साथ 3D फोटो को बना भी सकते हैं, साथ ही देख सकते हैं।

फिलहाल इस फीचर को चुनिंदा यूजर्स के लिए जारी किया गया है। माना जा रहा है कि जल्द ही इसे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया जाएगा।

इस तरह कर सकते हैं इस्तेमाल

फेसबुक 360 की टीम की ओर से ब्लॉग पोस्ट में बताया गया है कि..

1- इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए यूजर को अपने ड्यूल-लेंस स्मार्टफोन से 'पोर्ट्रेट मोड' में फोटो क्लिक करनी होगी।

2- जिसके बाद उस इमेज को Facebook पर 3D फोटो के रूप में शेयर करना होगा।

3- इसके बाद क्लिक की गई फोटो को स्क्रॉल या टिल्ट कर 3D फोटो में देख सकते हैं।

3D फोटो को आसानी से कर सकते हैं शेयर

यूजर्स 3D फोटो को आसानी से अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं। वहीं, ऑक्यूलस गो के ऑक्यूलस ब्राउजर या ऑक्यूलस रिफ्ट के फायरफोक्स ब्राउजर पर भी 3D फोटो को देखा जा सकता है।

बता दें कि पिछले काफी समय से फेसबुक अपने यूजर्स के डेटा लीक विवाद में घिरा हुआ है। ऐसे में यह देखना होगा कि फेसबुक के इस नए फीचर को यूजर्स से कैसी प्रतिक्रिया मिलती है।

टॅग्स :फेसबुकसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

ज़रा हटकेVIDEO: भरी क्लास बेंगलुरु के प्रोफेसर ने छात्र को कहा 'आतंकवादी', यूनिवर्सिटी ने की कार्रवाई

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की