लाइव न्यूज़ :

FaceApp: सोशल मीडिया पर यूजर्स के बुढ़ापे की तस्वीर खूब हो रही है वायरल, करोड़ो में डाउनलोड हुआ ये ऐप

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: July 17, 2019 17:37 IST

ये ऐप लोगों को बूढ़ा दिखाने के लिए न्युरल नेटवर्क का इस्तेमाल करता है, जो एक तरह का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) है। सिर्फ आम लोग ही नहीं, बल्कि सेलिब्रेटिज से लेकर क्रिकेटर तक की फोटोज को एडिट करके सोशल मीडिया पे पोस्ट किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देFaceApp ऐप को 2017 को लॉन्च किया गया था जो खूब चर्चा में हैये ऐप लोगों को बूढ़ा दिखाने के लिए न्युरल नेटवर्क का इस्तेमाल करता है, जो एक तरह का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हैसेलिब्रेटिज से लेकर क्रिकेटर तक की फोटोज को एडिट करके सोशल मीडिया पे पोस्ट किया जा रहा है

सोशल मीडिया में इन दिनों एक ऐप काफी वायलर हो रहा है जिसके जरिए आप अपने बुढ़ापे की तस्वीर बना सकते हैं। यूजर्स अपनी फोटो को भविष्य में वो कैसे दिखेंगे यानी अपने बुढ़ापे की फोटो को पोस्ट कर रहे हैं। इस ऐप की मदद से आप अपने बुढ़ापे की एक झलक जरूर देख सकते हैं। दरअसल FaceApp नाम की यह ऐप अचानक से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बता दें कि इस ऐप को 2017 को लॉन्च किया गया था जो खूब चर्चा में है। क्रिकेटर्स से लेकर सेलिब्रेटीज भी Old Age का फिल्टर लगाकर फोटो शेयर कर रहे हैं, जिसमें वह बूढ़े दिखाई दे रहे हैं। वहीं, गौर करने वाली बात यह है कि इससे यूजर्स के प्राइवेसी को भी खतरा है। ये ऐप लोगों को बूढ़ा दिखाने के लिए न्युरल नेटवर्क का इस्तेमाल करता है, जो एक तरह का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) है।

FaceApp AI Face Editor App

सिर्फ आम लोग ही नहीं, बल्कि सेलिब्रेटिज से लेकर क्रिकेटर तक की फोटोज को एडिट करके सोशल मीडिया पे पोस्ट किया जा रहा है।

ट्विटर पर Elizabeth Potts Weinstein नाम की महिला (पेशे से वकील) ने एक पोस्ट में लिखा है कि, अगर आप #FaceApp का इस्तेमाल करते हैं तो आप इस ऐप (FaceApp) को अपनी फोटोज़, अपने नाम, यूज़रनेम और किन चीज़ों को आप पसंद करते हैं, उनका लाइसेंस दे देते हैं।

FaceApp AI Face Editor App

महिला ने फेसऐप (FaceApp) का पॉलिसी पेज भी शेयर किया है। इस पोस्ट को रीट्वीट करके कई लोगों ने प्राइवेसी को लेकर सवाल किए हैं। आईओएस (iOS) यूजर्स भी प्राइवेसी को लेकर अपने परेशानी बता रहे हैं। एक यूजर ने ट्वीट कर लिखा है कि उसने अपनी Settings में ‘Allow FaceApp to Access’ में Photos सेक्शन को ‘Never’ सेट किया हुआ था।

इसके बावजूद FaceApp का इस्तेमाल करने पर उसकी फोटो लाइब्रेरी (Photo Gallery) एक्सेस करके ऐप में फोटो दिखाई दे रही थी।

प्रो वर्जन के लिए करना होगा पेमेंट

फेसऐप आईओएस और एंड्रॉयड दोनों पर उपलब्ध है। हालांकि यह फ्री नहीं है। iOS पर इस ऐप का तीन दिन का ट्रायल मिलता है जिसके बाद यूजर्स को ऐप इस्तेमाल करने के लिए पेमेंट करना होगा। भारत में इस ऐप का सब्सक्रिप्शन एक साल के लिएक1,699 रुपये का है।

इस ऐप पर यूजर्स को कई तरह के फिल्टर और फीचर्स मिलेंगे। बाकी फिल्टर्स के लिए यूजर्स को ऐक का प्रो वर्जन खरीदना होता है। एंड्रॉयड ऐप पर एक महीने का सब्सक्रिप्शन 299 रुपये का है और साल भर के लिए यूजर्स को 1,599 रुपये चुकाने होंगे।

10 करोड़ से ज्यादा हुआ डाउनलोड

इस ऐप को अब तक 10 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। भारतीय टीम के सभी क्रिकेटर्स की एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें फेसऐप (FaceApp) की मदद से उन्हें बूढ़ा बना दिया है।

टॅग्स :मोबाइल ऐपएंड्रॉयड ऐप्सआईओएसऐपगूगल प्ले स्टोरटिप्स एंड ट्रिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये कागजी एमओयू निरस्त?, एक्शन में सीएम योगी, नपेंगे कई अधिकारी

कारोबारपूछ एआई का टर्न ओवर 50 लाख का और 25000 करोड़ रुपए का एमओयू किया?, जल्दी ही नाता तोड़ेगी योगी सरकार! 

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

स्वास्थ्यकौन हैं हर्ष सिंह?, देश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की?

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की