लाइव न्यूज़ :

एलन मस्क ने ट्विटर के पुराने लोगो को किया बहाल, 'डॉगी' मीम की जगह फिर लौटी 'ब्लू बर्ड'

By रुस्तम राणा | Updated: April 7, 2023 15:34 IST

इससे पहले ट्विटर के ऑफिशियल बर्ड लोगो को क्रिप्टो करेंसी डॉजकॉइन (Dogecoin) के डॉगी मीम बदल दिया था। इस फैसले से ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलन मस्क ने दुनिया को चौंका दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देससे पहले ट्विटर के ऑफिशियल बर्ड लोगो को क्रिप्टो करेंसी डॉजकॉइन (Dogecoin) के डॉगी मीम बदल दिया थाइस फैसले से ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलन मस्क ने दुनिया को चौंका दिया थाTwitter के होम बटन से डॉग मीम रिमूव होने के बाद क्रिप्टोकरेंसी डॉजकॉइन 9 फीसद तक गिर गई है

Twitter's Blue Bird Logo:एलन मस्क ने ट्विटर के पुराने लोगो को पुनः बहाल कर दिया है। इससे पहले ट्विटर के ऑफिशियल बर्ड लोगो को क्रिप्टो करेंसी डॉजकॉइन (Dogecoin) के डॉगी मीम में बदल दिया था। इस फैसले से ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलन मस्क ने दुनिया को चौंका दिया था। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने प्रतिष्ठित ब्लू बर्ड लोगो को बदल दिया, जो कि वेब संस्करण पर होम बटन के रूप में काम करता था। इसकी जगह डॉजकॉइन क्रिप्टोकरेंसी के "डोगी" मीम के साथ। 

विशेष रूप से, मूल लोगो ट्विटर के मोबाइल ऐप पर बरकरार रहा। इसे देखते हुए, कई लोगों ने सोशल मीडिया पर ट्विटर के लोगो के अपडेट पर टिप्पणियों की बाढ़ ला दी थी। कई लोगों ने इसका विरोध भी किया, पर इसके बावजूद एलन ने अपने मन की ही की। पर अब ट्विटर के लोगो को एक बार फिर बदल दिया गया है। 

गौरतलब है कि ट्विटर का ब्लू बर्ड लोगो शुरू से ही ट्विटर का लोगो है। इसे अमरीका के पूर्व बास्केटबॉल खिलाड़ी लैरी बर्ड के नाम पर रखा गया था। दरअसल, एलन मस्क ने जब से ट्विटर का अधिग्रहण किया है, तब से वह इस माइक्रो ब्लॉगिंग साइट कुछ न कुछ बदलाव करते रहे हैं और उन्हीं बदलाव में से एक था ट्विटर का आधिकारिक लोगो में बदलाव करना। 

हालांकि कुछ लोगों का यह भी मानना है कि डॉजकॉइन के इंवेस्टर्स ने एलन के खिलाफ जो मुकदमा कर रखा है, उसी से ध्यान भटकाने के लिए एलन ने ट्विटर के लोगो को कुछ समय के लिए बदल दिया था। वहीं सोशल मीडिया के बड़े प्लेटफॉर्म के होम बटन से डॉग मीम रिमूव होने के बाद क्रिप्टोकरेंसी डॉजकॉइन 9 फीसद तक गिर गई है। सोमवार को ट्विटर उपयोगकर्ताओं ने लोगो में शिबा-इनू का एक कार्टून देखा, जो असल में क्रिप्टोकरेंसी डॉजकॉइन का प्रतिनिधित्व करता है। अ

टॅग्स :ट्विटरएलन मस्क
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की