लाइव न्यूज़ :

अब हिंदी में भी बात करेगा Amazon का मैसेजिंग असिस्टेंट

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: August 14, 2019 17:54 IST

अब हिंदी को तरजीह देने वाले लाखों उपभोक्ता अपनी पसंदीदा भाषा में अपने सवालों के जवाब पा सकेंगे। उसने कहा कि उसका लक्ष्य इसके जरिए भाषा के बंधन से परे होकर उपभोक्ताओं को निर्बाध सेवाएं मुहैया कराना है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेजन पर शॉपिंग करने के दौरान करोड़ो यूजर्स जो हिंदी में बात करना पसंद करते हैं Automated Messaging Assistant अब हिंदी भाषा को भी सपोर्ट करेगी

देश की दूसरी सबसे बड़ी ई-कॉमर्स साइट Amazon India ने ऐलान किया है कि उसकी Automated Messaging Assistant अब हिंदी भाषा को भी सपोर्ट करेगी। कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि अमेजन पर शॉपिंग करने के दौरान करोड़ो यूजर्स जो हिंदी में बात करना पसंद करते हैं वह अब अपनी पसंदीदा भाषा के हिसाब से अपने सवालों को हल कर पाएंगे।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि अब हिंदी को तरजीह देने वाले लाखों उपभोक्ता अपनी पसंदीदा भाषा में अपने सवालों के जवाब पा सकेंगे। उसने कहा कि उसका लक्ष्य इसके जरिए भाषा के बंधन से परे होकर उपभोक्ताओं को निर्बाध सेवाएं मुहैया कराना है।

amazon

अमेजन इंडिया के निदेशक (उपभोक्ता सेवाएं) अक्षय प्रभु ने कहा, "हिंदी में चैट असिस्टेंट एक अरब भारतीय उपभोक्ताओं को सेवा मुहैया कराने तथा अमेजन से खरीदारी का अवसर देने की दिशा में हमारी प्रतिबद्धता दर्शाता है।"

ऑटोमेटिड असिस्टेंट एक चैटबोट है जो अमेजन कस्टमर सर्विस ट्यून्ड आर्टिफिशियल इटेलीजेंस प्लेटफॉर्म के तहत काम करता है। इस बातचीत को आप मैसेजिंग विंडो में जाकर कर सकते हैं। आप इसके जरिए Amazon पर अपने सवालों को पूछ सकते हैं। आप इसके जरिए अपने ऑर्डर से संबंधित सवाल या फिर किसी दूसरे सवालों को पूछ सकते हैं। 

टॅग्स :अमेजनस्मार्टफोनमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की