लाइव न्यूज़ :

चीन में प्रॉडक्ट बनाने पर एपल को ट्रंप की दो टूक- नहीं मिलेगी टैक्स में कोई छूट

By भाषा | Updated: July 27, 2019 15:16 IST

ट्रंप ने इससे पहले दिन में कहा कि एपल को चीन में तैयार उत्पादों पर कर से छूट या राहत नहीं मिलने वाली है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘अमेरिका में उत्पाद बनाओ, कोई शुल्क नहीं लगेगा।’’

Open in App

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल कंपनी के चीन में बनाए जाने वाले उत्पादों पर आयात-शुल्क से छूट देने की संभावना को शुक्रवार को खारिज किया। उन्होंने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा, ‘‘ मैं चाहता हूं कि एपल अमेरिका में अपने संयंत्र लगाये। मैं नहीं चाहता कि वे चीन में अपने उत्पाद बनायें।’’उन्होंने कहा, ‘‘जब मैंने सुना कि वे चीन में उत्पाद बनाने जा रहे हैं, मैंने कहा नहीं, ठीक है। आप चीन में उत्पाद बना सकते हैं, लेकिन जब आप अपना उत्पाद अमेरिका भेजेंगे, हम आपके ऊपर शुल्क लगायेंगे। पर हम इसे तय करेंगे।’’ट्रंप ने कहा कि वह एपल के प्रमुख टिम कुक का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम इसे तय करेंगे। मुझे लगता है, वे घोषणा करने वाले हैं कि वे टेक्सास में एक संयंत्र लगाने जा रहे हैं। यदि वे ऐसा करते हैं, मै फिर से खुश होने लगूंगा।’’ट्रंप ने इससे पहले दिन में कहा कि एपल को चीन में तैयार उत्पादों पर कर से छूट या राहत नहीं मिलने वाली है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘अमेरिका में उत्पाद बनाओ, कोई शुल्क नहीं लगेगा।’’

टॅग्स :एप्पलडोनाल्ड ट्रंपअमेरिकाचीन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की