लाइव न्यूज़ :

डेटा चोरीः कैम्ब्रिज एनालिटिका स्कैंडल की जांच के बाद फेसबुक ने हजारों ऐप्स पर गिराई गाज!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 21, 2019 15:02 IST

फेसबुक ने एक बयान में कहा, 'हमारी ऐप डेवलपर जांच समाप्त हो चुकी है। इस जांच के दायरे में लाखों ऐप्स आए जिसमें कुछ हजार सस्पेंड कर दिए गए हैं।'

Open in App
ठळक मुद्देकैम्ब्रिज एनालिटिका स्कैंडल सामने आने के बाद फेसबुक की खूब किरकिरी हुई थी।कैम्ब्रिज एनालिटिका ने अपना सारा कामकाज तत्काल प्रभाव से बंद करने की घोषणा की थी।

फेसबुक ने कैम्ब्रिज एनालिटिका स्कैंडल के बाद शुरू हुई जांच में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हजारों ऐप्स सस्पेंड कर दिए हैं। यह जांच मार्च 2018 में शुरू हुई थी। फेसबुक ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी।  क्रैंब्रिज एनालिटिका पर आरोप लगा था कि उसने पांच करोड़ फेसबुक उपयोक्ताओं की जानकारियों का इस्तेमाल कर कई कई देशों में चुनावों को प्रभावित किया है।

फेसबुक बताया कि 400 डेवलपर की जांच के बाद ये ऐप्स सस्पेंड किए गए हैं। फेसबुक ने एक बयान में कहा, 'हमारी ऐप डेवलपर जांच समाप्त हो चुकी है। इस जांच के दायरे में लाखों ऐप्स आए जिसमें कुछ हजार सस्पेंड कर दिए गए हैं।'

कैम्ब्रिज एनालिटिका स्कैंडल सामने आने के बाद फेसबुक की खूब किरकिरी हुई थी। इस कारण फेसबुक को माफी भी मांगनी पड़ी। फेसबुक को यूएस फेडरल ट्रेड कमिशन को पांच बिलियन डॉलर का फाइन भी देना पड़ा था। माना जाता है कि कंज्यूमर पॉलिसी के उल्लंघन पर ये अब तक का सबसे बड़ा जुर्माना है।

इससे पहले  कैम्ब्रिज एनालिटिका ने अपना सारा कामकाज तत्काल प्रभाव से बंद करने की घोषणा की थी। कंपनी ने ब्रिटेन और अमेरिका में स्वयं को दिवालिया घोषित करने के लिए आवेदन करने की भी घोषणा की थी।

समाचार एजेंसी एएनआई से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :फेसबुककैम्ब्रिज एनालिटिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

ज़रा हटके43 रुपये में 'वर्ल्ड क्लास' सफर! विदेशी ने दिल्ली मेट्रो की तुलना लंदन से कर दी, देखें वीडियो

भारतसमाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट बहाल, जानें पहली पोस्ट में उन्होंने क्या कहा

भारतआखिर क्यों पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का फेसबुक खाता बैन?, सपा ने भाजपा पर किया हमला, जानें वजह

क्राइम अलर्टKarnataka: फेसबुक लाइव आकर शख्स ने की आत्महत्या की कोशिश, पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की