लाइव न्यूज़ :

सोशल मीडिया पर नहीं हैं आप, तब भी ऐसे लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: January 24, 2019 13:10 IST

अमेरिकी यूनिवर्सिटी ऑफ वरमोन्ट और ऑस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी ऑफ एडिलेड के रिसर्चर ने अपनी रिसर्च में पाया है कि अगर को व्यक्ति सोशल मीडिया अकाउंट पर नहीं है या अकाउंट डिलीट कर दिया है तो भी उसके दोस्त और रिश्तेदार उसके बारे में 95 प्रतिशत डेटा पब्लिक कर देते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआपके दोस्त शेयर करते हैं आपकी 95 प्रतिशत डेटा पब्लिकशोधकर्ता ने शोध के लिए 13,905 ट्विटर यूजर्स के 3 करोड़ से ज्यादा ट्वीट का अध्ययन किया हैफेसबुक या किसी अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साइन-अप करते हैं तो आपको लगता है कि आप सिर्फ अपना डेटा दे रहे हैं, लेकिन आप अपने दोस्तों की जानकारी भी देते हैं

क्या आप सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक, ट्विटर या किसी दूसरे सोशल प्लेटफॉर्म पर मौजूद है? या फिर आपने अपने सोशल अकाउंट को डिलीट कर दिया है? अगर आप सोशल मीडिया साइट्स पर नहीं भी हैं तो भी आपका डेटा दूसरों तक पहुंच रहा है। यानी कि आपका डेटा लीक हो रहा है। इस बात का दावा एक अध्ययन में किया गया है।

अमेरिकी यूनिवर्सिटी ऑफ वरमोन्ट और ऑस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी ऑफ एडिलेड के रिसर्चर ने अपनी रिसर्च में पाया है कि अगर को व्यक्ति सोशल मीडिया अकाउंट पर नहीं है या अकाउंट डिलीट कर दिया है तो भी उसके दोस्त और रिश्तेदार उसके बारे में 95 प्रतिशत डेटा पब्लिक कर देते हैं।

personal information leak

कैसे लीक होती है आपकी पर्सनल इंफॉर्मेशन

इस बात को अगर ऐसे समझे तो कई बार आपकी पर्सनल जानकारी को आपके द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर न करने के बावजूद आपके दोस्त किसी पोस्ट को शेयर कर देते हैं, जिसमें आपकी जानकारी होती है। वहीं, आपकी निजी जानकारी को भी आपके किसी दोस्त या जानने वाले के जरिए कलेक्ट किया जाता है।

hacker-bill-hinton

'नेचर ह्यूमन बिहेवियर' नाम की मैग्जिन में शोधकर्ता ने अपने शोध को प्रकाशित किया है कि, सोशल मीडिया पर प्राइवेसी सेकंड-हैंड स्मोक की तरह होती है जो आपके आस-पास के लोगों के जरिए नियंत्रित की जाती है। शोधकर्ता ने शोध के लिए 13,905 ट्विटर यूजर्स के 3 करोड़ से ज्यादा ट्वीट का अध्ययन किया है।

सोशल मीडिया पर जानकारी देते हैं आप अपने दोस्तों की

यूनिवर्सिटी ऑफ वरमोन्ट के रिसर्चर जेम्स बैग्रो ने बताया, "जब आप Facebook या किसी अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साइन-अप करते हैं तो आपको लगता है कि आप सिर्फ अपना डेटा दे रहे हैं, लेकिन आप अपने दोस्तों की जानकारी भी देते हैं।"

social-media

इस अध्ययन से पता चलता है कि कोई भी कंपनी, सरकार या कोई भी संस्था किसी भी इंसान की पसंद, राजनीतिक झुकाव, फेवरेट प्रोडक्ट और धार्मिक रूचि का पता उनके दोस्तो के पोस्ट से प्रोफालिंग कर सकते हैं। साथ ही शोध में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि कोई व्यक्ति भले ही सोशल मीडिया पर नहीं हो या अपना अकाउंट डिलीट कर दिया हो, तो भी उसके दोस्तों के सोशल एक्टिविटी को देखकर पता चल सकता है।

सोशल मीडिया पर नहीं छिपता कुछ भी

इस रिसर्च के को-ऑथर लुईस मिशेल ने बताया कि, "सोशल मीडिया पर कुछ भी छिपाया नहीं जा सकता। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोग अपने साथ-साथ अपने दोस्तों की जानकारी भी लीक करते रहते हैं।"

टॅग्स :सोशल मीडियाफेसबुकट्विटरऐपइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की