लाइव न्यूज़ :

जल्द खुल सकती हैं मोबाइल रिचार्ज की दुकानें, यहां रुकी है बात, दुकानदारों को दिया जाएगा पास

By रजनीश | Updated: April 17, 2020 18:23 IST

लॉकडाउन के दौरान गैर जरूरी सूची में शामिल कार्यों से जुड़े सभी दुकानों को बंद रखने में फिलहाल मोबाइल रिचार्ज की दुकानें भी शामिल हैं। लेकिन इस कदम से उन लोगों के सामने बड़ी समस्या है जो फीचर फोन इस्तेमाल करते हैं और रिचार्ज के लिए दुकान के भरोसे ही होते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसीओएआई के महानिदेशक राजन मैथ्यू ने कहा, ‘‘हम सभी राज्यों को पत्र लिखकर रिचार्ज केंद्रों को फिर शुरू करने और इन केंद्रों पर काम करने वाले लोगों के लिए जरूरी पास जारी करने का आग्रह करेंगे।’’ हाल ही में सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका भी दायर की गई है जिसमें उपभोक्ताओं को ‘मनोवैज्ञानिक दबाव’ से मुक्ति दिलाने के लिये उन्हें असीमित मुफ्त फोनकाल, डाटा का इस्तेमाल और डीटीएच सुविधा प्रदान कराने के लिये कहा गया है।

उद्योग संगठन सेल्युलर आपरेटर्स एसोसिएशन आफ इंडिया (सीओएआई) ने फीचर फोन ग्राहकों को रिचार्जिंग की सुविधा देने के लिए राज्यों से संपर्क करने का फैसला किया है। सीओएआई ने कहा है कि वह इस बारे में सभी राज्यों को पत्र लिखकर खुदरा रिचार्ज केंद्र खोलने को कहेगा।सीओएआई ने कहा कि उसने शुक्रवार को कर्नाटक सरकार के साथ कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान यह मुद्दा उठाया है। सीओएआई के महानिदेशक राजन मैथ्यू ने कहा, ‘‘हम सभी राज्यों को पत्र लिखकर रिचार्ज केंद्रों को फिर शुरू करने और इन केंद्रों पर काम करने वाले लोगों के लिए जरूरी पास जारी करने का आग्रह करेंगे।’’उन्होंने कहा कि हम फीचर फोन ग्राहकों की सुविधा के लिए खुदरा रिचार्ज केंद्रों को खोलने का आग्रह कर रहे हैं। मैथ्यू ने कहा कि दूरसंचार को आवश्यक सेवा के रूप में वर्गीकृत किया गया है। ऐसे में सवाल सिर्फ यह है कैसे राज्य दर राज्य आगे बढ़ें। हम राज्यों के साथ इस बारे में काम कर रहे हैं। इसके साथ ही सीओएआई ने फाइबर कट की स्थिति में लोगों की आवाजाही के लिए भी अनुमति देने की मांग की है।दरअसल एंड्राएड और अन्य मोबाइल यूजर्स के साथ एक संभावना ऑनलाइन रिचार्ज करने की है लेकिन फीचर फोन इस्तेमाल करने वाले लोगों के पास ऑनलाइन रिचार्ज का विकल्प नहीं है। दूसरी बात कई फीचर फोन यूजर्स रिचार्ज के लिए सिर्फ रिचार्ज करने वाली दुकानों के भरोसे होते हैं। ऐसे में उनको किसी भी तरह की समस्या न हो इसके लिए रिचार्ज दुकानों को खोलने के लिए सीओएआई ने पहल किया है।हाल ही में सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका भी दायर की गई है जिसमें उपभोक्ताओं को ‘मनोवैज्ञानिक दबाव’ से मुक्ति दिलाने के लिये उन्हें असीमित मुफ्त फोनकाल, डाटा का इस्तेमाल और डीटीएच सुविधा प्रदान कराने के लिये कहा गया है। कहा गया कि जब लोग अपने परिचितों और मित्रों से बातचीत करते रहेंगे तो लॉकडाउन के दौरान उनपर मनोवैज्ञानिक दबाव कम होगा।(एजेंसी इनपुट के साथ)

टॅग्स :मोबाइलरिचार्ज प्लानकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

भारतBMC Elections 2026: बीएमसी चुनाव में डालने जा रहे हैं वोट, तो पहले ही कर लें ये काम; वरना मतदाता केंद्र पर होगी दिक्कत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की