लाइव न्यूज़ :

Tencent: चीनी कंपनी टेंसेंट ने हजारों कर्मचारियों को दिया बड़ा झटका, बिना बताए फैनबाइट के सारे स्टॉफ को एक साथ किया बर्खास्त

By आजाद खान | Updated: September 17, 2022 15:23 IST

आपको बता दें कि चीनी कंपनी टेंसेंट ने अपने ऑनलाइन गेमिंग प्रकाशन फैनबाइट के सारे स्टॉफ को नौकरी से निकाल दिया है। हालांकि कंपनी ने इस बारे में अभी तक कोई अधिकारिक बयान नहीं दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देचीनी कंपनी टेंसेंट ने अपने गेमिंग प्रकाशन फैनबाइट में पूरे संपादकीय कर्मचारियों को निकाल दिया है। बताया जा रहा है कि बिना बताए एक-एक करके धीरे-धीरे सबको निकाला गया है। हालांकि इस पर अभी कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

शंघाई: चीनी कंपनी टेंसेंट ने कथित तौर पर अपने ऑनलाइन गेमिंग प्रकाशन -फैनबाइट के सभी संपादकीय कर्मचारियों को बिना बताए नौकरी से निकाल दिया है। जानकारी के अनुसार, इस छटनी के बाद कई कर्मचारियों ने ट्विटर पर अपने दर्द को साझा किया है। 

टेकक्रंच की अगर माने तो यह छटनी धीरे-धीरे और एक-एक करके कई घंटो के बीच हुई है। आपको बता दें कि यह चीनी कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी गेमिंग कंपनी है। ऐसे में इस तरह से कर्मचारियों के निकालने से वर्कर्स काफी परेशान है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों ने ट्विटर पर यह जानकारी देते हुए कहा है कि चीनी कंपनी टेंसेंट ने अपने ऑनलाइन गेमिंग प्रकाशन फैनबाइट के सारे कर्मचारियों को निकाल दिया है। 

उनके अनुसार, जिन लोगों को कंपनी से निकाला गया है उनमें में साइट के प्रधान संपादक, मीडिया के प्रमुख, फीचर संपादक, सामाजिक संपादक, समाचार संपादक, ग्राफिक डिजाइनर, पॉडकास्ट निर्माता और कई लेखक भी शामिल हैं।

आपको बता दें कि टेंसेंट एक ऐसी चीनी कंपनी है जिसे पूरी दुनिया में सबसे बड़ी गेमिंग कंपनी मानी जाती है। यह चीन की सबसे मूल्यवान कंपनियों में से एक है। इसके दर्जनों अंतरराष्ट्रीय गेम स्टूडियो और गेमिंग कंपनियों में हिस्सेदारी भी है। 

इंस्टाग्राम पर कर्मचारियों को दूसरी कंपनियों द्वारा लेने की अपील की है

आपको बता दें कि फैनबाइट का वेबसाइट भी अब नहीं खुल रहा है और वहां पर संबंधित अधिकारी द्वारा आम यूजर्स के लिए एक सूचना दे दिया गया है। टेंसेंट वी-चैट, चीनी सोशल मीडिया सुपरएप और टेंसेंट म्यूजिक का भी मालिक है। 

ऐसे में कंपनी द्वारा फैनबाइट के इंस्टाग्राम पेज को बदल दिया गया और अकाउंट के बायो में दूसरे कंपनियों से उसके कर्मचारिओं को लेने की अपील की गई है। आपको बता दें कि टेंसेंट ने पिछले ही महीने 5,500 कर्मचारियों को निकाल दिया था। ऐसे में बताया जा रहा है कि यह एक बड़ी छटनी है। 

टॅग्स :टेक्नोचीनऐप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

कारोबारबेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये कागजी एमओयू निरस्त?, एक्शन में सीएम योगी, नपेंगे कई अधिकारी

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की