लाइव न्यूज़ :

चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर दिल्ली पुलिस ने ट्विटर को दिया नोटिस, पोक्सो और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 30, 2021 19:13 IST

पुलिस ने ट्विटर के संबंधित अधिकारियों से उनके प्लेटफॉर्म पर मौजूद बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी सामग्रियों के खिलाफ उठाए गए कदमों और ऐसी सामग्री प्रसारित करने वाले खातों के बारे में जानकारी देने के लिये कहा है।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने कहा कि ट्विटर को मंगलवार को नोटिस भेजा गया।राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) की शिकायत पर एक प्राथमिकी दर्ज की थी।अपने मंच पर बाल पोर्नोग्राफी तक पहुंच की अनुमति दी है।

नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर को नोटिस जारी कर प्लेटफॉर्म पर बच्चों से संबंधित अश्लील सामग्री प्रसारित किए जाने के खिलाफ उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी मांगी है।

 

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ट्विटर को मंगलवार को नोटिस भेजा गया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने ट्विटर के संबंधित अधिकारियों से उनके प्लेटफॉर्म पर मौजूद बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी सामग्रियों के खिलाफ उठाए गए कदमों और ऐसी सामग्री प्रसारित करने वाले खातों के बारे में जानकारी देने के लिये कहा है।

दिल्ली पुलिस ने इस संबंध में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) की शिकायत पर एक प्राथमिकी दर्ज की थी जिसमें उसपर आरोप है कि उसने अपने मंच पर बाल पोर्नोग्राफी तक पहुंच की अनुमति दी है। पुलिस ने कहा कि भारतीय दंड संहिता, यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा कानून (पॉक्सो) और सूचना प्रौद्योगिकी कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

नोटिस दिए जाने से पहले, आयोग ने पुलिस उपायुक्त (साइबर प्रकोष्ठ) अन्येष रॉय से पूछा था कि 29 मई को दिल्ली पुलिस को लिखे गए पत्र के अनुसार ट्विटर के विरुद्ध कार्रवाई क्यों नहीं की गई। पत्र में आयोग ने दिल्ली पुलिस से ट्विटर के विरुद्ध मामला दर्ज करने को कहा था। हाल में आयोग द्वारा की गई जांच में पाया गया था कि बच्चों के यौन शोषण से संबंधित सामग्री ट्विटर पर आसानी से उपलब्ध है, जिसके आधार पर मामला दर्ज करने को कहा गया था।

महिला आयोग ने ट्विटर पर ‘पोर्नोग्राफिक सामग्री’ को लेकर दिल्ली पुलिस से कार्रवाई के लिए कहा

राष्ट्रीय महिला आयोग ने ट्विटर पर पोर्नोग्राफिक और अश्लील सामग्री की कथित उपलब्धता को लेकर बुधवार को दिल्ली पुलिस से उचित कार्रवाई के लिए कहा और माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट को इस तरह की सामग्री को अपने मंच से हटाने के निर्देश दिए।

आयोग की ओर से जारी बयान के मुताबिक, महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने ट्विटर इंडिया के प्रबंध निदेशक को पत्र लिख कर कहा कि ‘पोर्नोग्राफिक और अश्लील सामग्री’ को तत्काल हटाया जाए और इस संदर्भ में उठाए गए कदमों के बारे में ट्विटर 10 दिनों के भीतर जानकारी दे।

रेखा शर्मा ने दिल्ली के पुलिस आयुक्त को भी पत्र लिख कर कहा है कि इस मामले की जांच की जाए और उचित कानूनी कार्रवाई की जाए। आयोग के अनुसार, इसी तरह की शिकायत मिलने पर उसने पहले भी ट्विटर से कार्रवाई के लिए कहा था, लेकिन कोई कदम नहीं उठाए जाने की जानकारी मिली। महिला आयोग ने ऐसे समय में यह कदम उठाया है जब नए आईटी नियमों समेत कई मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार और ट्विटर के बीच रस्साकशी चल रही है।

टॅग्स :ट्विटरदिल्लीरविशंकर प्रसादभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की