लाइव न्यूज़ :

CCI की जांच में गूगल प्ले स्टोर बिलिंग नीति पाई गई 'अनुचित' और 'भेदभावपूर्ण', जल्द सुनाया जाएगा फैसला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 31, 2022 21:09 IST

सीसीआई के अतिरिक्त महानिदेशक ने प्ले स्टोर डेवलपर्स के लिए गूगल के विवादास्पद भुगतान बिलिंग सिस्टम पर लगाए गए आरोपों की जांच में इसे 'अनुचित और भेदभावपूर्ण' पाया है।

Open in App
ठळक मुद्देगूगल को देना होगा अब जवाब, जिसके बाद होगा फैसलागूगल ने G-पे को आगे बढ़ाने के लिए "खोज हेरफेर" का किया इस्तेमाल

बेंगलुरु: भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) की जांच में प्ले स्टोर डेवलपर्स गूगल के विवादास्पद भुगतान बिलिंग सिस्टम में गड़बड़ी पाई गई है। सीसीआई के अतिरिक्त महानिदेशक ने प्ले स्टोर डेवलपर्स के लिए गूगल के विवादास्पद भुगतान बिलिंग सिस्टम पर लगाए गए आरोपों की जांच में इसे 'अनुचित और भेदभावपूर्ण' पाया है। सूत्रों ने कहा कि जांच के निष्कर्षों पर आगे की सुनवाई जल्द ही शुरू होगी।

गूगल को देना होगा जवाब, जिसके बाद होगा फैसला

सीसीआई की ओर से यह कहा गया है कि गूगल को इन नवीनतम निष्कर्षों पर नियामक के सामने अपना तर्क पेश करना होगा जिसके बाद ही इस मामले में फैसला दिया जाएगा। दरअसल कंपटीशन कमीशन ऑफ इंडिया यानी सीसीआई की "जांच में यह पाया गया है कि सर्च इंजन गूगल अपने प्ले स्टोर बिलिंग नीति के लिए भेदभावपूर्ण रवैया अपना रहा है।

गूगल ने G-पे को आगे बढ़ाने के लिए "खोज हेरफेर" का इस्तेमाल किया

गूगल पर लगाए गए आरोपों की जांच में यह पाया गया कि गूगल सभी डेवलपर्स और बड़े ईको-सिस्टम से जानकारी लेता था और ये आश्वस्त करता था कि गूगल प्ले स्टोर बिलिंग नीति लागू होने पर निश्चित रूप से डेवलपर्स को नुकसान होगा। इसके अलावा, नियामक ने अपनी जांच में यह पाया कि गूगल ने G-पे को आगे बढ़ाने के लिए "खोज हेरफेर" का इस्तेमाल किया। सूत्रों ने कहा कि सीसीआई ने भारतीय रिजर्व बैंक को इस मामले में जांच के निर्देश दिए हैं।

प्ले स्टोर के पेमेंट सिस्टम से करवाने का दबाव डालता है गूगल

इससे पहले गूगल पर आरोप लगा था कि वह एप डवलपर्स पर पेड-एप व इन-एप पर्चेस (पैसा चुकाकर उपयोग किए जाने वाले एप व उपयोग के दौरान किए जाने वाले खर्च) को प्ले स्टोर के पेमेंट सिस्टम से करवाने का दबाव डालता है। सीसीआई ने 60 दिनों के भीतर गूगल पर लगे इन आरोपों की जांच पूरा करने को कहा था।

टॅग्स :गूगल प्ले स्टोरCCIगूगल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए