लाइव न्यूज़ :

फेसबुक पर लगा करोड़ों रुपये का जुर्माना, यूजर्स की निजी जानकारी बेचने का है आरोप

By रजनीश | Updated: May 20, 2020 12:03 IST

कनाडा के कॉम्पिटिशन ब्यूरो ने कहा कि फेसबुक ने थर्ड पार्टी डेवलपर्स के साथ यूजर्स की निजी जानकारी को शेयर किया है। इस मामले में फेसबुक का कहना था कि वह जांच के नतीजों से सहमत नहीं है, लेकिन इस मामले को सुलझाना जरूर चाहती है।

Open in App
ठळक मुद्देफेसबुक पर इस बात को लेकर जुर्माना लगाया गया है कि उसने यूजर्स की पर्सनल डिटेल की गोपनीयता बनाए रखने का झूठा दावा किया।यह जुर्माना अगस्त 2012 और जून 2018 के बीच निजता के उल्लंघन से जुड़े मामलों का ही एक हिस्सा है।

सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक पर एक बार फिर लोगों की निजी जानकारी बेचने का बड़ा आरोप लगा है। इस कारनामे के लिए कनाडा में फेसबुक पर लाखों रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। कंपनी पर अनुचित तरीके से थर्ड पार्टी डेवलपर्स के साथ यूजर्स की निजी जानकारी साझा करने और उनकी डिटेल बेचने का आरोप लगा है। हालांकि फेसबुक ने इन आरोपों को खारिज किया है।

फेसबुक पर इस बात को लेकर जुर्माना लगाया गया है कि उसने यूजर्स की पर्सनल डिटेल की गोपनीयता बनाए रखने का झूठा दावा किया। यह जुर्माना अगस्त 2012 और जून 2018 के बीच निजता के उल्लंघन से जुड़े मामलों का ही एक हिस्सा है। इसके लिए फेसबुक पर लगभग 49 करोड़ रुपये (6.5 मिलियन डॉलर) का जुर्माना लगाया गया है। 

कनाडा के कॉम्पिटिशन ब्यूरो ने कहा कि फेसबुक ने थर्ड पार्टी डेवलपर्स के साथ यूजर्स की निजी जानकारी को शेयर किया है। इस मामले में फेसबुक का कहना था कि वह जांच के नतीजों से सहमत नहीं है, लेकिन इस मामले को सुलझाना जरूर चाहती है।

कॉम्पिटिशन ब्यूरो ने कहा कि जांच में पाया गया कि फेसबुक के थर्ड पार्टी डेवलपर्स के साथ यूजर्स की जानकारी शेयर करने में गोपनीयता बरकरार रखने के उसके तरीके सही नहीं थे, जबकि उसने ऐसा करने का दावा किया था।

फेसबुक को साल 2016 के अमेरिकी चुनाव के दौरान फर्जी खबरों और कैंब्रिज एनालिटिका घोटाले में यूजर्स की पर्सनल जानकारी लीक करने के आरोपों के बाद काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी। बाद में फेसबुक ने इस मामले में मांफी भी मांगी थी।

टॅग्स :फेसबुक
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

ज़रा हटके43 रुपये में 'वर्ल्ड क्लास' सफर! विदेशी ने दिल्ली मेट्रो की तुलना लंदन से कर दी, देखें वीडियो

भारतसमाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट बहाल, जानें पहली पोस्ट में उन्होंने क्या कहा

भारतआखिर क्यों पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का फेसबुक खाता बैन?, सपा ने भाजपा पर किया हमला, जानें वजह

क्राइम अलर्टKarnataka: फेसबुक लाइव आकर शख्स ने की आत्महत्या की कोशिश, पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की