लाइव न्यूज़ :

BSNL ने दोबारा लॉन्च किया 365 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान, रोजाना मिलेगा 3GB डेटा

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: November 28, 2019 16:28 IST

BSNL के इन प्रीपेड प्लान की खास बात यह है कि यह 365 दिन यानी पूरे एक साल की वैलिडिटी के साथ आता है। कंपनी के इस प्लान की कीमत 1,999 रुपये है। वहीं, कंपनी ने अपने पुराने 399 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में भी खास बदलाव भी किया है। इस प्लान की कीमत 399 रुपये है।

Open in App
ठळक मुद्देBSNL के 1,999 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में आपको 365 दिन की वैलिडिटी मिलेगीनए प्लान्स की लॉन्चिंग के साथ BSNL ने 399 रुपये वाले प्लान में कुछ बदलाव किए हैं

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के हर यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से प्लान को सेलेक्ट कर सकते हैं। बीएसएनएल ने यूजर्स की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई रीचार्ज प्लान बाजार में उतारे हैं। ऐसे में कंपनी ने अपने एक बंद प्लान को फिर से लॉन्च किया है।

इस प्रीपेड प्लान की खास बात यह है कि यह 365 दिन यानी पूरे एक साल की वैलिडिटी के साथ आता है। कंपनी के इस प्लान की कीमत 1,999 रुपये है। वहीं, एक पुराने प्लान में खास बदलाव भी किया है। इस प्लान की कीमत 399 रुपये है।

1,999 रुपये वाले प्लान में क्या मिलेगा?

BSNL के इस प्रीपेड प्लान में आपको 365 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। इसके अलावा प्लान से रीचार्ज करने वाले ग्राहकों को रोजाना 250 मिनट तक की कॉल, रोज 3जीबी डेटा, अनलिमिटेड सॉन्ग चेंज के साथ फ्री PRBT और 365 दिन के लिए SonyLIV सब्सक्रिप्शन जैसे फायदें मिलेंगे। वहीं डेटा खत्म होने के बाद 80केबीपीएस की स्पीड मिलेगी।  इस प्लान में प्रतिदिन 250 मिनट की कॉलिंग मिलेगी।

399 रुपये वाले प्लान में क्या हुआ अपडेट

नए प्लान्स की लॉन्चिंग के साथ BSNL ने 399 रुपये वाले प्लान में कुछ बदलाव किए हैं। इस प्लान से रीचार्ज करने वाले ग्राहकों को अब 80 दिन की वैलिडिटी के साथ 1 जीबी डेटा और 100 एसएमएस के साथ फ्री PRBT जैसे फायदे मिलेंगे।

टॅग्स :बीएसएनएलप्रीपेड प्लानरिचार्ज प्लानटैरिफ प्लानटेलीकॉम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारतBSNL डायरेक्टर के 'अंडरवियर, हेयर ऑयल' वाले टास्क पर मंत्री सिंधिया का एक्शन, अधिकारी को थमाया नोटिस

कारोबारबीएसएनएलः 1 रुपये में 1 महीने तक 4जी सेवा?, 15 अक्टूबर से 15 नवंबर, 2025 तक लाभ उठाएं, जानें सुविधा

भारत….लेकिन डाटा का उपयोग कितना और कहां हो रहा है?

कारोबारक्या है 'स्वदेशी' 4जी नेटवर्क? पीएम मोदी ने इसका अनावरण किया, 97,000 से अधिक टावर चालू

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की