लाइव न्यूज़ :

BSNL वायरलेस सर्विस के लिए तैयार, जुलाई के अंत में लॉन्च होगा भारत एयर फाइबर, मिलेगी अधिक इंटरनेट स्पीड

By वसीम क़ुरैशी | Updated: July 24, 2020 15:06 IST

भारतीय दूरसंचार निगम लिमिटेड अब बहुत जल्द वायरलेस सेवा भी देने जा रहा है. इसका सबसे ज्यादा फायदा उन जगहों पर मिल सकेगा, जहां बेहतर कनेक्टिविटी नहीं मिल पाती है.

Open in App
ठळक मुद्देBSNL वायरलेस सर्विस के लिए अब तैयार, भारत एयर फाइबर इस महीने के आखिर तक होगा लॉन्च इस नए तकनीक से कई गुना ज्यादा डेटा के साथ अधिकतम इंटरनेट स्पीड भी मिलेगी, ग्रामीण अंचलों को होगा फायदा

नागपुर: अब घरों और दफ्तरों के लिए जमीन पर मौजूद तारों के बजाय भारतीय दूरसंचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) वायरलेस सेवा भी देने जा रहा है. यह सेवा भारत एयर फाइबर के रूप में होगी, जिसमें कई गुना ज्यादा डेटा के साथ अधिकतम इंटरनेट स्पीड भी मिलेगी. बीएसएनएल की इस सेवा की नागपुर शहर में इसी माह के अंत तक शुरुआत होने जा रही है.

भारत एयर फाइबर का सबसे ज्यादा फायदा ग्रामीण अंचलों और शहर के उन हिस्सों को मिलेगा, जहां बेहतर कनेक्टिविटी नहीं मिल पाती. इसे सपनों का इंटरनेट सा भी बताया जा रहा है. यह एफटीटीएच का वायरलेस पर्याय है. इसके जरिए दिनभर में 2-4 जीबी नहीं बल्कि 80 जीबी तक का डेटा हासिल होगा और 20 एमबीपीएस तक की स्पीड मिल पाएगी.

टीवी के लिए उपयोगी

जानकारों की राय में इस तकनीक के उपयोग से परंपरागत ढंग से चल रहे टीवी कनेक्शन में भी बदलाव आ सकता है. इसके जरिए भी लोग ओटीटी प्लेटफॉर्म का उपयोग कर पाएंगे. वेबसीरीज, इंटरनेट टीवी, वेब चैनल्स देख पाएंगे. इसके लिए किसी तरह की छतरी या कोई सेटअप बॉक्स लगाने की जरूरत भी नहीं होगी. मौजूदा समय में अधिकांश घरों में स्मार्ट टीवी हैं, जिनमें वाई-फाई की सुविधा है. इसलिए अधिक स्पीड वाला ये विकल्प बेहतर हो सकता है. 

वर्क फ्लॉम होम में लाभकारी

कोविड-19 के संक्रमण के कारण कई लोग घरों से काम कर रहे हैं. ऐसे में बीएसएनल का ये विकल्प ऐसे लोगों के लिए ज्यादा लाभकारी साबित हो सकता है. हालांकि, आर्थिक तंगी के दौर में ये ग्रामीण अंचलों में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए क्या भूमिका निभाता है, इस विषय में कुछ स्पष्ट नहीं है. दरअसर, नई सुविधा के लिए शुल्क अदायगी करना भी जरूरी होगा. इसकी लॉन्चिंग से निगम को कितना फायदा होता है, ये स्पष्ट नहीं है.

टॅग्स :बीएसएनएलइंटरनेट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBSNL डायरेक्टर के 'अंडरवियर, हेयर ऑयल' वाले टास्क पर मंत्री सिंधिया का एक्शन, अधिकारी को थमाया नोटिस

विश्वIran Protests: ईरान में मुफ्त इंटरनेट सेवा बंद, पूरी दुनिया से काटे तार

भारतइंटरनेट की दुनिया के जोखिमों से भी सचेत रहें

भारत'123456' से 'India@123' तक..., 2025 इंटरनेट के सबसे कॉमन पासवर्ड हुए लीक

कारोबारबीएसएनएलः 1 रुपये में 1 महीने तक 4जी सेवा?, 15 अक्टूबर से 15 नवंबर, 2025 तक लाभ उठाएं, जानें सुविधा

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की