लाइव न्यूज़ :

BSNL ने लॉन्च किया 9 रुपये वाला प्लान, मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा की सुविधा

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: August 9, 2018 17:07 IST

BSNL फ्रीडम ऑफर के तहत यूजर्स को लुभाने के लिए दो नए प्लान पेश किए गए हैं। इसमें से एक प्लान 9 रुपये और दूसरा 29 रुपये का है।

Open in App

नई दिल्ली, 9 अगस्त: सार्वजनिक क्षेत्र की टेलीकॉम कंपनी BSNL ने फ्रीडम ऑफर के तहत दो नए प्लान पेश किए हैं। इसमें से एक प्लान 9 रुपये और दूसरा 29 रुपये का है। इन प्लान के तहत यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स और 2 जीबी डेटा रोज मिलेगा। कंपनी ने देश की दूसरी टेलीकॉम कंपनियों जैसे Jio, Airtel और Vodafone को टक्कर देने के लिए ये प्लान लॉन्च किए हैं।

BSNL के 9 रुपये के प्लान की डिटेल्स

बीएसएनएल के 9 रुपये वाले रीचार्ज प्लान की बात करें तो इसमें यूजर्स को 1 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ 2 जीबी डाटा प्रतिदिन और 100 एसएमएस प्रतिदिन दिए जाएंगे। इस प्लान की सुविधा यूजर्स 10 अगस्त से लेकर 25 अगस्त तक ही उठा पाएंगे। अगर यूजर्स 25 अगस्त के बाद इस प्लान को लेते हैं तो उन्हें कम डेटा बेनिफिट उपलब्ध कराया जाएगा।

BSNL के 29 रुपये के प्लान की डिटेल्स

बीएसएनएल के 29 रुपये वाले रीचार्ज में यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर (दिल्ली और मुंबई के अलावा) अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, अनलिमिटेड डेटा, 100 एसएमएस प्रतिदिन और मुफ्त पर्सनलाइज्ड रिंगबैक टोन जैसे ऑफर्स मिलेंगे। इस पैक में वॉयस कॉल्स के लिए सीमा तय नहीं की गई है। जबकि डेटा के लिए 2 जीबी रोज की लिमिट दी गई है। यूजर्स को इस प्लान की वैलिडिटी 7 दिन की मिलेगी। यह ऑफर 10 अगस्त से 25 अगस्त तक वैध है। अगर यूजर्स 25 अगस्त के बाद इस प्लान को लेते हैं तो उन्हें डेटा और एसएमएस बेनिफिट्स को छोड़कर सभी फायदे मिलेंगे। 25 अगस्त के बाद यूजर्स को 1 जीबी डाटा और 300 एसएमएस मिलेंगे।

 

टेक्नोलॉजी और देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :बीएसएनएलप्रीपेड प्लानटेलीकॉम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारतBSNL डायरेक्टर के 'अंडरवियर, हेयर ऑयल' वाले टास्क पर मंत्री सिंधिया का एक्शन, अधिकारी को थमाया नोटिस

कारोबारबीएसएनएलः 1 रुपये में 1 महीने तक 4जी सेवा?, 15 अक्टूबर से 15 नवंबर, 2025 तक लाभ उठाएं, जानें सुविधा

भारत….लेकिन डाटा का उपयोग कितना और कहां हो रहा है?

कारोबारक्या है 'स्वदेशी' 4जी नेटवर्क? पीएम मोदी ने इसका अनावरण किया, 97,000 से अधिक टावर चालू

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की