लाइव न्यूज़ :

BSNL ने लॉन्च किए तीन नए ब्रॉडबैंड प्लान, 349 रुपये में मिलेगा डेली डेटा, फ्री कॉलिंग और बहुत कुछ

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: June 28, 2019 12:45 IST

टेलीकॉम रिपोर्ट के मुताबिक BSNL के इन सभी प्लान में 349 रुपये का ब्रॉडबैंड प्लान सबसे सस्ता है, जिसमें यूजर्स को 2 जीबी डेटा रोज 8 एमबीपीएस तक की स्पीड से मिलेगा।

Open in App
ठळक मुद्देडेटा खत्म होने पर नहीं लगेगा अतिरिक्त चार्जमिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधाकिसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी

टेलीकॉम कंपनियों के बीच चल रहे कड़ी प्रतिस्पर्धा में बीएसएनएल भी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रहा है। इसी बीच सार्वजनिक क्षेत्र की टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल (BSNL) ने तीन नए ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च किए हैं। कंपनी के एक प्लान्स में यूजर्स को डेली 3 जीबी डेटा 8MBPS तक की स्पीड में मिलेगी। BSNL के ये प्लान्स 349 रुपये, 399 रुपये और 499 रुपये में पेश किए गए हैं।

बता दें कि बीएसएनएल के ये सभी प्लान अंडमान और निकोबार सर्किल को छोड़कर पूरे देश में एक जुलाई से लागू हो जाएंगे। टेलीकॉम रिपोर्ट के मुताबिक इन सभी प्लान में 349 रुपये का ब्रॉडबैंड प्लान सबसे सस्ता है, जिसमें यूजर्स को 2 जीबी डेटा रोज 8 एमबीपीएस तक की स्पीड से मिलेगा।

BSNL

BSNL 349 रुपये वाला 2GB BSNL CUL

BSNL के 349 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें यूजर्स को 2 जीबी डेटा मिलेगा। कंपनी ने इस प्लान को 349  BSNL CUL नाम दिया है। इस प्लान में यूजर्स को 8MB प्रति सेंकेड की स्पीड मिलेगी। लिमिट खत्म होने पर यूजर्स को कोई पैसे चुकाने नहीं होंगे लेकिन डेटा की स्पीड कम कर दी जाएगी।

यानी इसकी डेटा स्पीड 1MB हो जाएगी। इसके अलावा प्लान में अनलिनिटेड वॉयस कॉल की भी सुविधा है। साथ ही यूजर्स रात 10:30 बजे से सुबह 6 बजे तक और रविवार के दिन दूसरे नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल कर सकते हैं।

BSNL 399 रुपये वाला प्लान

भारत संचार निगम लिमिटेड के 399 रुपये वाले ब्रॉडबैंड प्लान का नाम 2GB CUL दिया गया है। बीएसएनएल के इस प्लान में डेली 2GB डेटा के साथ 8 एमबी प्रति सेकेंड तक की स्पीड दी जाएगी। वहीं, लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड घटाकर इसे 1MB प्रति सेकेंड कर दिया जाएगा। इसके अलावा किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी।

BSNL

BSNL 499 रुपये वाला प्लान

बीएसएनएल के 499 रुपये वाले ब्रॉडबैंड प्लान को 3GB CUL नाम दिया गया है। इस प्लान में यूजर्स को 8 एमबी प्रति सेकेंड तक की स्पीड से रोजाना 3 जीबी डेटा मिलेगा। लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड को घटाकर 1 एमबी प्रति सेकेंड कर दिया जाएगा। बीएसएनएल के 399 रुपये वाले प्लान की तरह 499 रुपये वाले प्लान के साथ भी किसी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलेगी।

टॅग्स :बीएसएनएलटेलीकॉमरिचार्ज प्लान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारतBSNL डायरेक्टर के 'अंडरवियर, हेयर ऑयल' वाले टास्क पर मंत्री सिंधिया का एक्शन, अधिकारी को थमाया नोटिस

कारोबारबीएसएनएलः 1 रुपये में 1 महीने तक 4जी सेवा?, 15 अक्टूबर से 15 नवंबर, 2025 तक लाभ उठाएं, जानें सुविधा

भारत….लेकिन डाटा का उपयोग कितना और कहां हो रहा है?

कारोबारक्या है 'स्वदेशी' 4जी नेटवर्क? पीएम मोदी ने इसका अनावरण किया, 97,000 से अधिक टावर चालू

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की