लाइव न्यूज़ :

नंबर चालू रखने के लिए ये है सबसे सस्ता रिचार्ज, मिलती है 28 दिन की वैलिडिटी

By रजनीश | Updated: April 21, 2020 11:12 IST

एक से अधिक नंबर रखने पर सबसे बड़ी परेशानी उनको लगातार चालू रखने की होती है। क्योंकि अब नंबर को चालू रखने या फिर इनकमिंग कॉल जारी रखने के लिए रिचार्ज करना जरूरी है।

Open in App
ठळक मुद्दे एयरटेल यूजर्स के पास इनकमिंग कॉल चालू रखने के लिए तीन तरह के रिचार्ज ऑप्शन हैं। इनकी कीमत 45 रुपये, 49 रुपये और 79 रुपये है। 49 रुपये वाले स्मार्ट रिचार्ज की तो इसमें भी 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है लेकिन इसके साथ ही इसमें 38.52 रुपये का टॉकटाइम भी मिलता है।

कुछ सालों पहले तक जब कई टेलीकॉम कंपनियां हुआ करती थी तब ग्राहकों को काफी कम कीमत में भी महीने भर की वैलिडीटी मिल जाती है। उदाहरण के लिए बीएसएनएल को ही ले लीजिए। एक समय था जब बीएसएनएल में 37 रुपये के रिचार्ज में 6 महीने की वैलिडीटी मिल जाती थी वहीं एयरटेल और अन्य कंपनियों में लगभग 30 रुपये में 28 दिन वैलिडिटी मिल जाती थी। वहीं अब  यूजर्स को अब टेलिकॉम सर्विसेज के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। 

अधिकतर लोग इमरजेंसी और अन्य वजहों से एक से ज्यादा नंबर इस्तेमाल करते हैं। अब वैलिडिटी के लिए रिचार्ज की कीमत बढ़ जाने से लोगों के लिए सभी नंबर को ऐक्टिव रखना पहले से महंगा हो गया है। ऐसे में एयरटेल ने अपने यूजर्स के लिए मिनिमम रिचार्ज पैक्स ऑफर किया है। 

एयरटेल अपने इन पैक्स को स्मार्ट रिचार्ज कहती है। स्मार्ट रिचार्ज के ये पैक उन यूजर्स के लिए काफी अच्छे विकल्प हैं जो केवल अपने एयरेटल नंबर को ऐक्टिव रखना चाहते हैं। ऐसे में एयरटेल यूजर्स के पास तीन तरह के रिचार्ज ऑप्शन हैं। इनकी कीमत 45 रुपये, 49 रुपये और 79 रुपये है। 

45 रुपये का रिचार्ज सबसे बेसिक रिचार्ज है। इसमें कोई टॉकटाइम या डेटा बेनिफिट नहीं मिलता। इसमें यूजर्स को सिर्फ 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है या कहें कि 28 दिन तक इनकमिंग कॉल की सुविधा मिलती है। आपको फोन करने के लिए अलग से टॉकटाइम रिचार्ज कराना होगा और आउटगोइंग कॉल चार्ज 2.5 पैसे प्रति सेकंड की दर से लिया जाएगा।  

बात करें 49 रुपये वाले स्मार्ट रिचार्ज की तो इसमें भी 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है लेकिन इसके साथ ही इसमें 38.52 रुपये का टॉकटाइम भी मिलता है। इसके अलावा 100MB डेटा भी मिलता है। इसके बाद वाले रिचार्ज की कीमत 79 रुपये है। इसमें 64 रुपये के टॉकटाइम के साथ 200MB डेटा भी मिलता है। इस पैक की वैलिडिटी भी 28 दिन है।

इसके अलावा एयरटेल का 149 रुपये का प्लान आता है जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा है और इसकी वैलिडिटी 28 दिन की है। इस प्लान के साथ कुल 2 जीबी डेटा मिलता है। वहीं एक प्लान 129 रुपये का है लेकिन इसकी वैलिडिटी 24 दिन की ही है और इसमें 1 जीबी डेटा मिलता है। 

टॅग्स :एयरटेलरिचार्ज प्लान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

कारोबारनंबर-1 रिलायंस जियो?, FWA सर्विस प्रोवाइडर में किया कमाल, 5जी ग्राहकों का आंकड़ा 21.30 करोड़

कारोबारमध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में सबसे आगे जियो?, 3.7 लाख से ज्यादा नए ग्राहक जुड़े

कारोबारस्टारलिंक से इंटरनेट सेवाओं में होगा बड़ा बदलाव, एयरटेल के बाद जियो रिलायंस के साथ पार्टनरशिप?

कारोबारReliance Jio: 5G डाउनलोड स्पीड में नंबर-1, इंदौर में 254.35 Mbps की डाउनलोड स्पीड

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की