लाइव न्यूज़ :

टिकटॉक पर बैन लगाना चीन से एक बड़ा हथियार छीन लेने जैसा है: अमेरिकी अधिकारी

By भाषा | Updated: July 15, 2020 11:10 IST

भारत-चीन सीमा विवाद के बाद भारत सरकार ने भारत में 59 चाइनीज ऐप को बैन कर दिया। इसके बाद अमेरिका में चीनी ऐप टिक-टॉक को बैन करने की मांग की जा रही है। कहा जा रहा है कि इस मसले पर ट्रंप प्रशासन तेजी से विचार कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ’ब्रायन ने कहा कि सभी सूचना सीधे-सीधे चीन में सुपर कम्प्यूटर्स में जा रही है।उन्होंने कहा, ‘‘चीन आपके बारे में सबकुछ जान रहा है। आपको इसे लेकर काफी सावधान रहना चाहिए कि आप किसे ऐसी निजी सूचना दे रहे हैं।

व्हाइट हाउस के एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि भारत जैसे देशों द्वारा टिकटॉक जैसी मोबाइल ऐप पर प्रतिबंध लगाना चीन के निगरानी के काम से एक बड़ा हथियार छीनने के समान है। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ’ब्रायन ने फॉक्स न्यूज रेडियो को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि ट्रंप प्रशासन चीनी ऐप टिकटॉक, वीचैट और कुछ अन्य पर ‘‘बहुत गंभीरता से विचार कर रहा है।’’उन्होंने टिकटॉक जैसे ऐप से पैदा हो रहे खतरे पर एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘जैसा कि आप जानते हैं भारत ने पहले ही उन ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया है। अगर भारत और अमेरिका में इन ऐप के इस्तेमाल पर रोक लग जाती है तो कुछ पश्चिमी देशों में भी रोक लग जाएगी जिससे सीसीपी (चाइनीज कम्युनिस्ट पार्टी) के जासूसी या निगरानी के काम से एक बड़ा हथियार छिन जाएगा।’’ओ’ब्रायन ने कहा, ‘‘जो बच्चे टिकटॉक का इस्तेमाल कर रहे हैं.... और यह मजेदार हो सकता है... लेकिन कई अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भी है जिनका वे इस्तेमाल कर सकते हैं। वे आपके सभी निजी डेटा ले रहे हैं, आपका सबसे व्यक्तिगत डेटा ले रहे हैं। वे यह पता लगा रहे हैं कि आपके दोस्त कौन हैं, आपके माता-पिता कौन हैं। वे आपके सभी संबंधों का पता लगा सकते हैं।’’उन्होंने कहा कि सभी सूचना सीधे-सीधे चीन में सुपर कम्प्यूटर्स में जा रही है। उन्होंने कहा, ‘‘चीन आपके बारे में सबकुछ जान रहा है। आपको इसे लेकर काफी सावधान रहना चाहिए कि आप किसे ऐसी निजी सूचना दे रहे हैं।’’ शीर्ष अधिकारी ने कहा कि ट्रंप प्रशासन न केवल टिकटॉक बल्कि वीचैट और कुछ अन्य चीनी ऐप्स पर भी विचार कर रहा है क्योंकि चीनी अमेरिका का निजी डेटा पाने के लिए बेताब रहते हैं।

टॅग्स :टिक टोकअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की