लाइव न्यूज़ :

फ्लिप कैमरा कैमरा के साथ Asus ZenFone 6 की लॉन्चिंग आज, कम कीमत और खास फीचर्स से होगा लैस

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: May 16, 2019 12:30 IST

Asus Zenfone 6 आज यानी कि 16 मई को लॉन्च किया जाएगा। इसे 20:00 CEST में पेश किया जाएगा। वहीं भारतीय समय के हिसाब से ये फोन 11:30 रात को पेश किया जाएगा, जिसकी लाइव स्ट्रीमिंग आसुस के ऑफिशियल ट्विटर पर देखी जा सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय समय के हिसाब से ये फोन 11:30 रात को पेश किया जाएगाZenFone 6 में 3.5mm हेडफोन जैक और ट्रिपल कार्ड स्लॉट मिलेगाZenFone 6 में फ्लिप कैमरा मॉड्यूल मिलेगा, जो सेल्फी के लिए रियर कैमरे का ही इस्तेमाल करेगा

साल 2019 फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स के नाम रहा है। अभी कुछ दिन पहले ही OnePlus ने  अपने वनप्लस 7 सीरीज को लॉन्च किया है। अब दूसरी स्मार्टफोन मेकर कंपनी Asus अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन ZenFone 6 से पर्दा उठाने वाली है। कंपनी का यह फोन लेटेस्ट फ्लैगशिप डिवाइस OnePlus 7 को टक्कर देने वाला है।

बता दें कि Asus Zenfone 6 आज यानी कि 16 मई को लॉन्च किया जाएगा। इसे 20:00 CEST में पेश किया जाएगा। वहीं भारतीय समय के हिसाब से ये फोन 11:30 रात को पेश किया जाएगा, जिसकी लाइव स्ट्रीमिंग आसुस के ऑफिशियल ट्विटर पर देखी जा सकती है।

कंपनी ने फोन के लॉन्च से पहले ही टीजर जारी कर दिया था। टीजर से यह कंफर्म होता है कि Asus Zenfone 6 में स्नैपड्रैगन 855 SoC प्रोसेसर दिया जाएगा। असुस ने दावा किया है कि कंपनी का यह फोन दूसरे स्मार्टफोन्स से काफी अलग होने वाला है।

Asus ZenFone 6

वहीं, Asus की ओर से जारी किए गए टीजर से इसके फीचर्स की जो जानकारी मिली है इससे यह बात सामने आई है कि इसमें  नॉच के फुलस्क्रीन डिस्प्ले मौजूद होगा। इसके अलावा ZenFone 6 में 3.5mm हेडफोन जैक और ट्रिपल कार्ड स्लॉट मिलेगा। यानी दो सिम के अलावा एक मेमोरी कार्ड भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।

इस स्मार्टफोन के संभावित स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 2019 के सारे फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की तरह 12 जीबी तक रैम, 256 जीबी स्टोरेज और क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। साथ ही कार्ड से इंटरनल मेमोरी को बढ़ाने का भी ऑप्शन मिलेगा। इसकी बैटरी 5000mAh तक हो सकती है। इसके अलावा इसके बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर दिए जाने की बात भी लीक्स से पता चली है।

Asus ZenFone 6

अब इसके खास फीचर की बात करें तो लीक से पता है कि ZenFone 6 में फ्लिप कैमरा मॉड्यूल मिलेगा, जो सेल्फी के लिए रियर कैमरे का ही इस्तेमाल करेगा। फिलहाल ये साफ नहीं है कि फ्लिप कैमरा Galaxy A80 की तरह मोटराइज्ड होगा या इसे मैनुअल तरीके से पुश करना होगा। इस फ्लिप मॉड्यूल में दो कैमरे होंगे, जहां एक 48 मेगापिक्सल का कैमरा और दूसरा 13 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। भारत में इस स्मार्टफोन को ZenFone 5Z के अपग्रेड के तौर पर उतारा जा सकता है।

टॅग्स :असुसस्मार्टफोनमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

भारतBMC Elections 2026: बीएमसी चुनाव में डालने जा रहे हैं वोट, तो पहले ही कर लें ये काम; वरना मतदाता केंद्र पर होगी दिक्कत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की