लाइव न्यूज़ :

Asus ने भारत में लॉन्च किया अपना दमदार स्मार्टफोन  ZenFone 5Z, स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम से है लैस

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: July 4, 2018 19:27 IST

Asus ZenFone 5Z स्मार्टफोन बाजार में मौजूद OnePlus 6 और Honor 10 जैसे किफायती फ्लैगशिप हैंडसेट को सीधी टक्कर देगा।

Open in App
ठळक मुद्देस्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के अलावा ZenFone 5Z में है एड्रेनो 630 जीपीयूAsus ZenFone 5Z एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित जेनयूआई 5.0 पर चलेगा

नई दिल्ली, 4 जुलाई: चीनी कंपनी आसुस ने भारतीय बाजार में अपना लेटेस्ट प्रीमियम स्मार्टफोन Asus ZenFone 5Z को लॉन्च कर दिया है। फोन के खास फीचर की बात करें तो आसुस का यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम है। इसके अलावा फोन में आईफोन X जैसी नॉच डिस्प्ले दी गई है। बता दें कि कंपनी के इस हैंडसेट को एक्सक्लूसिव तौर पर Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

जेनफोन 5जेड स्मार्टफोन बाजार में मौजूद OnePlus 6 और Honor 10 जैसे किफायती फ्लैगशिप हैंडसेट को सीधी टक्कर देगा। दरअसल, MWC (मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस) 2018 में जेनफोन 5 सीरीज के तीन स्मार्टफोन लॉन्च किए गए थे- ZenFone 5Z, ZenFone 5 और ZenFone 5 Lite। लेकिन भारत में सिर्फ एक फोन को ही पेश किया गया है।

इसे भी पढ़ें: भारतीयों की स्मार्टफोन और टीवी के लिए बढ़ती दीवानगी देश के लिए पड़ रही है भारी

Asus ZenFone 5Z की भारत में रिलीज डेट और कीमत

भारतीय बाजार में Asus ZenFone 5Z के तीन वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं। इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 29,999 रुपये रखी गई है। इसमें 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को खरीद सकते हैं। यूजर्स 32,999 रुपये में 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट खरीद पाएंगे। इस फोन का एक 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है जो 36,999 रुपये में बिकेगा। यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 9 जुलाई से मिलेगा।

Asus ZenFone 5Z लॉन्च ऑफर की बात करें तो आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड यूजर को फोन की खरीदारी करने पर 3,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। फ्लिपकार्ट का मोबाइल प्रोटेक्शन प्लान इस फोन के लिए 499 रुपये में उपलब्ध है। इसके अलावा बिना ब्याज वाले ईएमआई का भी विकल्प है। रिलायंस जियो की ओर से 2,200 रुपये का कैशबैक और 100 जीबी अतिरिक्त डेटा दिया जा रहा है।

Asus ZenFone 5Z स्पेसिफिकेशन

स्मार्टफोन में 6.2 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2246 पिक्सल) सुपर आईपीएस+ डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 है और यह कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन से लैस है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 630 जीपीयू दिया गया है। हैंडसेट में रैम के दो विकल्प हैं- 6 जीबी या 8 जीबी। स्टोरेज 256 जीबी तक की है और ज़रूरत पड़ने पर 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकता है। ड्यूल सिम (नैनो) और ड्यूल वीओएलटीई सपोर्ट वाला Asus ZenFone 5Z आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित जेनयूआई 5.0 पर चलता है। कंपनी ने इस फोन को एंड्रॉयड पी भी देने का वादा किया है।

Asus ZenFone 5Z में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का है। यह सोनी आईएमएक्स363 सेंसर है जो एफ/1.8 अपर्चर, 83 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और सॉफ्टलाइट एलईडी फ्लैश से लैस है। वहीं, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर एफ/2.2 अपर्चर और 120 डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल वाला है। यह एफ/2.0 अपर्चर और 4 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू से लैस है। फ्रंट और रियर कैमरे ईआईएस के साथ आते हैं। ग्राहकों को फेस अनलॉक फीचर और रियल टायम ब्यूटिफिकेशन भी मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: 24 MP सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Vivo Z10, जानिए क्या है खास

कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वी5.0, एनएफसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो और यूएसबी टाइप-सी शामिल हैं। फिंगरप्रिंट स्कैनर पिछले हिस्से पर है। यह गीली ऊंगलियों की पहचान कर सकता है और मात्र 0.3 सेकेंड में फोन को अनलॉक कर देगा। बैटरी 3300 एमएएच की है जो एआई चार्जिंग तकनीक के साथ आती है। जे़नफोन 5ज़ेड का वज़न 165 ग्राम है।

टॅग्स :असुसफ्लिपकार्टस्मार्टफोनइंडियावनप्लसहॉनर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की