लाइव न्यूज़ :

आसुस के इस दो स्क्रीन वाले लैपटॉप में क्या है खास, ये काम होंगे आसान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 19, 2019 14:49 IST

आसुस इस ड्युअल स्क्रीन वाले लैपटॉप को लॉन्च करने के साथ ही दुनिया का पहला ड्युअल स्क्रीन वाला लैपटॉप बन गया है...

Open in App
ठळक मुद्देजेन बुक प्रो डुओ में कीबोर्ड के ठीक ऊपर दी गई दूसरी स्क्रीन एक किनारे से दूसरे किनारे तक है।लैपटॉप एलेक्सा वाइस सपोर्ट के साथ आता है।

स्मार्टफोन, लैपटॉप और अन्य गैजेट बनाने वाली इलेक्ट्रॉनिक कंपनी आसुस ने भारत में ड्युअल स्क्रीन वाला लैपटॉप पेश किया है। कंपनी ने ड्युअल स्क्रीन वाले दो लैपटॉप Zenbook Duo और Zenbook Pro Duo लॉन्च किया है। कीमत क्रमश: 89,990 रुपये और 2,09,990 रुपये रखी गयी है। इसी के साथ आसुस दो स्क्रीन वाला लैपटॉप लॉन्च करने वाली पहली कंपनी बन गयी है।

जेन बुक प्रो डुओ में कीबोर्ड के ठीक ऊपर दी गई दूसरी स्क्रीन एक किनारे से दूसरे किनारे तक है। यह डिस्प्ले मेन डिस्प्ले को और बड़ा (एक्सटेंड) करने का काम करती है। इसकी स्क्रीन 4K, UHD, OLED HDR सभी फॉर्मेट को सपोर्ट करती है। लैपटॉप में स्मार्टफोन की तरह ही थिन बेजल्स दिये गए हैं। 

लैपटॉप एलेक्सा वाइस सपोर्ट के साथ आता है। इसमें 32जीबी DDR4 रैम दी गयी है। लोगों को इसका फीचर नाखुश कर सकता है कि इसमें एसडी कार्ड का सपोर्ट नहीं दिया गया है। लैपटॉप की एक खासियत यह भी है कि दोनों ही स्क्रीन पर एक साथ अलग-अलग काम भी किये जा सकते हैं।लैपटॉप में एक्स्ट्रा पैड दिया गया है जिससे टाइपिंग और अन्य दूसरे काम को करते हुए हाथ को आराम दिया जा सकता है। माउस वाले पार्ट में डिजिटल नंबर भी दिये गए हैं। यह लैपटॉप वीडियो एडिटिंग, कोडिंग, सॉफ्टवेयर डेवलपर्स के लिये कई तरह से उपयोगी साबित हो सकता है। 

टॅग्स :असुसलैपटॉप
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियाब्लॉग: दुनिया में कम्प्यूटिंग के क्षेत्र में छिड़ी है सुपर जंग 

कारोबारLaptop Import: लैपटॉप और टैबलेट को लेकर बड़ी खबर?, समयसीमा 30 सितंबर से बढ़ाकर 31 दिसंबर, आयात के लिए मौजूदा मंजूरी व्यवस्था बढ़ाई, जानें असर

टेकमेनियाITI laptop-PC: आईटीआई लिमिटेड ने लैपटॉप और ‘माइक्रो पीसी’ बाजार में किया पेश, जानें खासियत

टेकमेनियाअभिषेक कुमार सिंह का ब्लॉग: सेमीकंडक्टर: छोटे पुर्जे के लिए दुनिया में बड़ी लड़ाई

कारोबारLaptop-Tablet Import Ban 2023: चीन के साथ बढ़ते व्यापार घाटे पर अंकुश लगाने की पहल, लैपटॉप, टैबलेट, पीसी, यूएसएफएफ कम्प्यूटर और सर्वर के आयात पर...

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की