लाइव न्यूज़ :

Asus 6z: फ्लिप कैमरे वाले Asus 6Z से आज उठेगा पर्दा, यहां देखें इवेंट की Live स्ट्रीमिंग

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: June 19, 2019 10:34 IST

आसुस 6जेड में कई खास प्रीमियम फीचर्स दिए जाने की खबर हैं। फोन की सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें दिया गया फ्लिप मेकनिजन वाला कैमरा, जिसे बैक कैमरा और फ्रंट कैमरा दोनों की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देAsus ZenFone 6 में है ड्यूल कैमरा सेटअप के साथ रोटेटिंग मॉड्यूलएंड्रॉयड पाई पर आधारित जे़न यूआई 6 पर चलता है Asus ZenFone 6यह फोन पहले जेनफोन 6 (ZenFone 6) नाम से पेश होने वाला था लेकिन ट्रेडमार्क को लेकर आई दिक्कतों के चलते इसका नाम बदलकर 6Z कर दिया गया

ताइवान की स्मार्टफोन मेकर कंपनी आसुस का लेटेस्ट स्मार्टफोनAsus 6z (ZenFone 6) भारत आने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कंपनी आज इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने जा रही है। आसुस ने आने वाले स्मार्टफोन को इस साल मई में यूरोप में लॉन्च कर चुकी है। बता दें कि यह फोन पहले जेनफोन 6 (ZenFone 6) नाम से पेश होने वाला था लेकिन ट्रेडमार्क को लेकर आई दिक्कतों के चलते इसका नाम बदलकर 6Z कर दिया गया।

आसुस 6जेड में कई खास प्रीमियम फीचर्स दिए जाने की खबर हैं। फोन की सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें दिया गया फ्लिप मेकनिजन वाला कैमरा, जिसे बैक कैमरा और फ्रंट कैमरा दोनों की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।

यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

अगर आप इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लॉन्च इवेंट को लाइव देखना चाहते हैं तो कंपनी के आधिकारिक साइट पर देख सकते हैं। इसके अलावा ऑफिशल अकाउंट्स के जरिए फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर भी इसकी लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। आप इस लाइव स्ट्रीमिंग को यहां दिए गए लिंक पर क्लिक कर भी देख सकते हैं।

Asus 6z के स्पेसिफिकेशन्स

आसुस 6जेड 8जीबी तक रैम और 256जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है। स्नैपड्रैगन 855 एसओसी प्रोसेसर वाले इस फोन में 1080X2340 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.4 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। फोन का डिस्प्ले नॉचलेस है और इसमें पतले बेजल्स दिए गए हैं।

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में मोटराइज्ड कैमरा मॉड्यूल दिया गया है जो मेन कैमरा के साथ ही सेल्फी कैमरा का भी काम करेगा। कैमरा स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ 13 मेगापिक्सल का सेकंडरी अल्ट्रा वाइड ऐंगल कैमरा दिया गया है।

Asus 6z फोन में कस्टमाइजेबल स्मार्ट की के साथ 5 मैग्नेट स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं जो इसके साउंड आउटपुट को बेहतर करते हैं। फोन में ड्यूल माइक और 3.5 एमएम हेडफोन जैक सपॉर्ट के साथ आता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो क्विकचार्ज 4.0 और 18 वॉट चार्जिंग सपॉर्ट के साथ आती है।

टॅग्स :असुसस्मार्टफोनमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

भारतBMC Elections 2026: बीएमसी चुनाव में डालने जा रहे हैं वोट, तो पहले ही कर लें ये काम; वरना मतदाता केंद्र पर होगी दिक्कत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की