लाइव न्यूज़ :

VIDEO: अश्विनी वैष्णव ने IIT मद्रास में ट्रायल नेटवर्क से भारत की पहली 5G कॉल की

By अनिल शर्मा | Updated: May 20, 2022 07:55 IST

केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘‘आत्मनिर्भर 5जी। आईआईटी मद्रास में 5जी कॉल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। संपूर्ण नेटवर्क भारत में डिजाइन और विकसित किया गया है।’’

Open in App
ठळक मुद्देआईआईटी मद्रास में 5जी कॉल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने IIT मद्रास में पहला 5जी कॉल कियाकेंद्रीय मंत्री ने कॉल का वीडियो अपने ट्विटर खाते से साझा किया है

नयी दिल्लीः केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बृहस्पतिवार को देश में विकसित दूरसंचार उपकरणों का इस्तेमाल करते हुए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्था-मद्रास (आईआईटी मद्रास) में स्थापित एक परीक्षण नेटवर्क से पहली 5जी कॉल की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश के पहले 5जी टेस्ट-बेड का उद्घाटन किया था, जिसे आईआईटी मद्रास के नेतृत्व में कुल आठ संस्थानों द्वारा बहु-संस्थान सहयोगी परियोजना के रूप में विकसित किया गया है।

वैष्णव ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘‘आत्मनिर्भर 5जी। आईआईटी मद्रास में 5जी कॉल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। संपूर्ण नेटवर्क भारत में डिजाइन और विकसित किया गया है।’’ दूरसंचार मंत्री ने स्वदेश में विकसित 5जी तकनीक के उपकरणों पर वीडियो कॉल करने के बाद कहा कि प्रधानमंत्री का दृष्टिकोण साकार हुआ। वैष्णव ने कॉल करने के बाद कहा, ‘‘उनका (प्रधानमंत्री का) दृष्टिकोण भारत में विकसित, भारत में निर्मित और दुनिया के लिए बना हमारा अपना 4जी, 5जी प्रौद्योगिकी ढांचा है। हमें इस संपूर्ण प्रौद्योगिकी के साथ दुनिया को जीतना है।’’

केंद्रीय मंत्री ने 5जी कॉल का वीडियो साझा करते हुए लिखा- भारत में विकसित 4G और 5G नेटवर्क, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सिद्ध करने का प्रयास है। सरकार को उम्मीद है कि इस साल अगस्त-सितंबर तक देश में 5जी सेवाएं शुरू हो जाएंगी। 

टॅग्स :5जी नेटवर्कअश्विनी वैष्णवIIT Madras
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHoli Special Trains: 2025 में 1144 तो 2026 में 1500?, भारतीय रेलवे ने होली सहित त्योहार पर दिया तोहफा, जानिए रूट और स्टॉपेज

कारोबारIIT 2026: उम्मीदवार की क्षमता के अनुसार प्रश्न, एआई को देखते हुए चेंज, 23 आईआईटी का फैसला, एमटेक और पीएचडी पाठ्यक्रम में बदलाव

भारतआईटी मंत्रालय ने ग्रोक 'बिकिनी' ट्रेंड को लेकर X को नोटिस जारी किया, दुरुपयोग के खिलाफ तत्काल की कार्रवाई की मांग

कारोबारएआई के बाद ‘एक्सटेंडेड रियलिटी’?, क्या है और शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा में कैसे ला सकता क्रांति?

भारत….लेकिन डाटा का उपयोग कितना और कहां हो रहा है?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की