लाइव न्यूज़ :

चैटजीपीटी जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस दिलाएंगे 2 करोड़ के पैकेज वाली अच्छी नौकरी, रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

By आजाद खान | Updated: April 3, 2023 17:12 IST

इस जॉब पोस्ट को लेकर एक्सपर्ट्स का यह कहना है कि ये ज्यादा दिन तक टिकने वाली नहीं है। वहीं कुछ और लोगों का यह भी मानना है कि इस नौकरी की मांग आने वाले दिनों में काफी घट जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देचैटजीपीटी जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर एक चौकाने वाला खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में बताया गया है कि इसके कारण एक प्रोम्प्ट इंजीनियर के जॉब में काफी तेजी आई है। ऐसे में यह वही जॉब पोस्ट है जिसमें एक प्रोम्प्ट इंजीनियर को सलाना दो करोड़ का पैकेज मिलने का दावा किया जा रहा है।

Tech News: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स जैसे कि चैटजीपीटी के आने से कई लोगों को इस बात का डर सता रहा है कि कहीं इस टूल के कारण उनकी नौकरी न चली जाए। लेकिन एक रिपोर्ट के अनुसार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स जैसे चैटजीपीटी के कारण आपको अच्छी सैलेरी वाली एक जॉब मिल सकती है। 

मीडिया रिपोर्ट्स की अगर माने तो चैटजीपीटी जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के कारण मार्केट में प्रोम्प्ट इंजीनियर (Prompt Engineers) की खूब मांग बढ़ी है। ऐसे में यह जॉब पोस्ट न केवल आपको नौकरी दे रहा है बल्कि यह आपको अच्छी सैलेरी भी दे रही है। इस जॉब पोस्ट की अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपतको कोई टेक्निकल बैकग्राउंड की भी जरूरत नहीं है। 

क्या है प्रोम्प्ट इंजीनियर की नौकरी 

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, बढ़ते आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दौर में प्रोम्प्ट इंजीनियर की मांग में भारी उछाल आया है और यही कारण है कि इस जॉब पोस्ट पर इंजीनियर को अच्छी सैलेरी मिल रही है। रिपोर्ट के अनुसार एक प्रोम्प्ट इंजीनियर को सालाना 335 हजार डॉलर मिल रहे है जो कि लगभग 2.75 करोड़ रुपए है। 

एक प्रोम्प्ट इंजीनियर का यह काम होता है कि वह एआई टूल्स और चैटबॉट्स के लिए सवाल लिखे। इस इंजीनियर का यह काम होता है कि वह ऐसे सवाल लिखे जिसका जवाब एआई दे ताकि इस पूरे प्रोसेस से एआई खुद में सुधार लाए और लोगों के लिए वह उपकारी बनें। 

क्या कहना है एक्सपर्ट्स का 

आपको बता दें कि टेक एक ऐसा फिल्ड है जिसमें नौकरी पाने के लिए आपको साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग या मैथ्स बैकग्राउंड से पढ़ाई करनी होती है। यह ऐसा सेक्टर है जो आपको अच्छी जॉब और तगड़ी सैलेरी देता है। ऐसे में चैटजीपीटी और इसके अलग-अलग मॉड्स जैसे जीपीटी4 के आने से इंजीनियरिंग में एक नया फिल्ड बना है जिसे लेकर तरह-तरह की बाते की जा रही है। 

इस मामले में बोलते हुए एक्सपर्ट्स कहते है कि इस जॉब के ज्यादा दिन टिकने की उम्मीद नहीं है। यही नहीं कुछ और लोगों को यह मानना है कि भले ही यह जॉब अभी पीक पर हो लेकिन जितनी तेजी से यह ऊपर जा रहा है उतनी ही तेजी से यह नीचे गिरने वाला है।   

टॅग्स :टेक्नोनौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की