लाइव न्यूज़ :

Google Map पर आया आपका फेवरेट क्लासिक Snakes Game, ऐसे लें गेम का मजा

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: April 1, 2019 11:03 IST

Google ने जानकारी दी है कि इस Snakes Game को एंड्रॉयड और iOS दोनों प्लैटफॉर्म पर रोलआउट कर दिया जाएगा।

Open in App

अगर कभी आपने फीचर फोन का इस्तेमाल किया हैं तो आपको याद होगा कि मोबाइल में सबसे पहला गेम स्नैक गेम ही हुआ करता था। Snakes Game एक ऐसा मोबाइल गेम था जिसे सभी उम्र के लोग खेलते थें और पसंद करते थे। अप्रैल फूल पर Google ने अपने गूगल मैप में इस क्लासिक गेम को जोड़ा है।

बता दें कि इस स्नैक गेम को कुछ ही समय के लिए ऐप में शामिल किया गया है। इस गेम को अगर आप खेलना चाहते हैं तो मैप्स गेम पर जाकर इस गेम का मजा ले सकते हैं।

google-find-phone

Google ने जानकारी दी है कि इस Snakes Game को एंड्रॉयड और iOS दोनों प्लैटफॉर्म पर रोलआउट कर दिया जाएगा। वहीं, इसे अगले हफ्ते तक ऐप में जोड़ दिया जाएगा। यह गेम खेलना चाहें को आपको स्मार्टफोन में मैप्स ऐप में जाना होगा।

Google Map ऐप के टॉप लेफ्ट कॉर्नर ने मेन्यू ओपन करने और यहां मेन्यू से स्नैक गेम सेलेक्ट करने के बाद आपको यहां एक सिटी (कैरियो, साओ पाओलो, लंदन, सिडनी, सैन फ्रांसिस्को, टोक्यो या पूरी दुनिया) सेलेक्ट करना होगा। इसके बाद स्वाइप करके आप अपनी ट्रेन या बस को मैप पर घुमा सकते हैं और पैसेंजर्स को पिकअप कर सकते हैं।

snake-game

क्लासिक स्नेक्स गेम की तरह इसमें कोई स्नेक तो नहीं है लेकिन यह ट्रेन ही पैसेंजर्स को पिक करने के साथ-साथ लंबी होती जाती है। गेम तब तक चलता है, जब तक आपकी ट्रेन या बस गलती से खुद से न टकरा जाए।

टॅग्स :मूर्ख दिवस (अप्रैल फूल दिवस)गूगल मैपगूगलएंड्रॉयड ऐप्सआईओएस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल