लाइव न्यूज़ :

10 सितंबर को होने वाला है Apple इवेंट, ट्रिपल कैमरे के साथ iPhone 11 से उठेगा पर्दा

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: August 31, 2019 10:56 IST

ऐपल ने अपने आगामी इवेंट की डेट से पर्दा उठा दिया है। Apple ने 10 सितंबर को क्यूपर्टिनो स्थित हेडक्वार्टर में स्टीव जॉब्स थिएटर में इवेंट आयोजित किया है। इस इवेंट में आईफोन 11 सीरीज को लॉन्च किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देiPhone 11 सीरीज के दो मॉडल ओलेड पैनल के साथ आएंगेइवेंट में कंपनी iOS 13, iPasOS, watchOS and macOS को पेश करेगीApple इस साल अपने तीन आईफोन पेश कर सकती है

अमेरिकी टेक कंपनी Apple हर साल होने वाले इवेंट में अपने लेटेस्ट iPhone को लॉन्च करती है। इसी के तहत कंपनी इस बार भी अपने नए डिवाइस पेश करने वाली है। कंपनी इसके लिए आधिकारिक तौर पर इवेंट की घोषणा कर दी है। ऐपल 10 सितंबर को एक इवेंट आयोजित करने वाली है। कंपनी ने इसके लिए मीडिया इनवाइट भी भेज दिया है।

iPhone 11 से उठ सकता है पर्दा

Apple का यह इवेंट 10 सितंबर को क्यूपर्टिनो स्थित कंपनी के हेडक्वार्टर में स्टीव जॉब्स थिएटर में होगा। इस इवेंट में iPhone 11 की सीरीज को लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस इवेंट में कंपनी iOS 13, iPasOS, watchOS and macOS को पेश करेगी।

Apple Event

ऐपल इस साल अपने तीन आईफोन पेश कर सकती है। इनमें से दो मॉडल ओलेड पैनल से लैस होंगे और तीसरे आईफोन में एलसीडी स्क्रीन होगी। हालांकि कंपनी अभी तक इस मामले में चुप्पी बनाए हुए हैं।

5 कलर में आएंगे आईफोन्स

कहा जा रहा है कि कंपनी इस बार भी पिछले साल की तरह आईफोन 11 सीरीज के तहत तीन आईफोन लॉन्च करेगी। कंपनी की ओर से भेजे गए इनवाइट को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि Apple इस बार 5 कलर वेरिएंट में आईफोन पेश करेगा। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि ऐपल के लोगों में 5 कलर नजर आ रहे हैं जिनमें ग्रीन, ब्लू, येल्लो, रेड और पर्पल कलर शामिल हैं।

iPhone 11

Apple TV का लेटेस्ट वर्जन होगा पेश

इस इवेंट में आईफोन के अलग-अलग मॉडल्स के अलावा नई Apple TV और ऐपल वॉच का लेटेस्ट वर्जन भी लॉन्च किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस इवेंट में लॉन्च होने वाले तीन आईफोन में से दो में ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा। साथ ही इसमें 6.1 इंच की बड़ा डिस्प्ले दिया जा सकता है।

iPhone 11

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही आईओएस 13 के बीटा वर्जन के कोड में एक स्क्रीनशॉट सामने आया था जिसमें 10 सितंबर की तारीख नजर आई थी। स्क्रीनशॉट में "HoldForRelease" लिखा हुआ था।

टॅग्स :एप्पलआइफोनमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबार1400 रुपये में बिक रहा 10 किग्रा?, आयात में रुकावट कश्मीर के सेब डीलरों के लिए वरदान साबित?

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की