लाइव न्यूज़ :

साल 2020 में 5G कनेक्टिविटी के साथ आएंगे तीन iPhone- रिपोर्ट

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: July 29, 2019 16:10 IST

नई खबर ये आ रही है कि Apple के 2020 में लॉन्च होने वाले डिवाइस में सभी 5जी सपोर्ट होंगे। बता दें कि कंपनी ने चिप बनाने वाली कंपनी क्वालकॉम के साथ अपने विवाद को सुलझा लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देApple के 2020 में लॉन्च होने वाले डिवाइस में सभी 5जी सपोर्ट होंगेखबर आई है कि प्रोसेसर और मोबाइल मॉडम बनाने वाली इंटले का मॉडल बिजनेस खरीदने जा रही है

अमेरिकी टेक दिग्गज कंपनी एप्पल (Apple) हर साल की तरह इस बार भी अपने तीन नए आईफोन मॉडल को लॉन्च करने वाली है। अब तक आईफोन को लेकर कई खबरें सामने आ चुकी है। अभी तक आई खबरों ये दावा किया जा रहा था कि एप्पल 2021 से पहले 5G डिवाइस नहीं लाएगी।

वहीं, नई खबर ये आ रही है कि Apple के 2020 में लॉन्च होने वाले डिवाइस में सभी 5जी सपोर्ट होंगे। बता दें कि कंपनी ने चिप बनाने वाली कंपनी क्वालकॉम के साथ अपने विवाद को सुलझा लिया है। एप्पल एनलिस्ट मिंग-ची कुओ के मुताबिक कंपनी 2020 में लॉन्च करेगी। इससे पहले कुओ ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया था कि सिर्फ 5.4 इंच और 6.7 इंच वाले आईफोन में 5G कनेक्टिविटी होगी।

apple

इंटेल के साथ सौदा

हाल ही में एक खबर आई है कि प्रोसेसर और मोबाइल मॉडम बनाने वाली इंटले का मॉडल बिजनेस खरीदने जा रही है, जिससे नई टेक्नोलॉजी को रफ्तार दी जा सके। कुछ दिनों पहले ही यह खबर थी कि दोनों कंपनियां साझेदारी करने जा रही है। करीब 1 बिलियन डॉलर (69 अरब रुपये से ज्यादा) की इस डील के बाद करीब 2,200 इंटेल कर्मचारी भी एप्पल (Apple) जॉइन करेंगे।

इतना ही नहीं, आईफोन (iPhone) मेकर कंपनी को इंटेल की इंटलेक्चुअल प्रॉपर्टी भी इस डील के तहत मिलेगी। बता दें, एक ओर जहां इंटेल मोबाइल मॉडेम्स बिजनस छोड़ने जा रहा है, वहीं यह बाकी डिवाइसेज जैसे- लैपटॉप, होम अप्लायंसेज और फ्यूचर की सेल्फ-ड्राइविंग कार में 5G कनेक्टिविटी लाने से जुड़े प्रॉडक्ट्स का पेटेंट अपने पास रखेगा। इस टेक की मदद से नेटवर्क ऑफ थिंग्स डिवेलप किया जा सकेगा।

apple-iphone

क्वालकॉम और एप्पल के बीच विवाद

आपको बता दें, एप्पल का मोबाइल चिपसेट मेकर क्वालकॉम के साथ एक पेटेंट से जुड़ा लंबा विवाद चल रहा था और इसके चलते कंपनी को 2018 तक केवल इंटेल ही आईफोन के लिए मॉडेम तैयार करके दे रहा था। इंटेल के पास आईफोन के लिए 5G मॉडेम तैयार नहीं था और क्वालकॉम चिपसेट इस्तेमाल करने वाले डिवाइस लेटेस्ट स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ इस टेक को इस्तेमाल कर सकते थे।

इसी वजह से Apple पीछे रह गया और बाकी स्मार्टफोन मेकर पहले ही 5G डिवाइसेज ले आए। एप्पल ने इसके बाद क्वालकॉम से अपना विवाद भी सुलझा लिया है।

टॅग्स :आइफोनएप्पलमोबाइलआईओएसस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबार1400 रुपये में बिक रहा 10 किग्रा?, आयात में रुकावट कश्मीर के सेब डीलरों के लिए वरदान साबित?

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की