लाइव न्यूज़ :

मात्र 99 रुपए महीने में मिलेगा Apple TV+ का मजा, जानिए किन लोगों को मिलेगा 1 साल का फ्री सब्सक्रिप्शन

By ज्ञानेश चौहान | Updated: September 11, 2019 18:34 IST

एपल टीवी प्लस वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस है और इसको 1 नवंबर से दुनिया के 100 से ज्यादा देशों में शुरू किया जाएगा। कंपनी एप्पल प्रोडक्ट्स खरीदने वाले ग्राहकों को इसका एक साल का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दे रही है।

Open in App
ठळक मुद्देयह सर्विस 1 नवंबर से 100 से ज्यादा देशों में शुरू हो जाएगी।भारतीय यूजर्स 99 रुपए प्रति माह देकर इसका सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं।

एप्पल कंपनी ने मंगलवार को कैलीफोर्निया स्थित कंपनी के मुख्यालय के एप्पल पार्क में लॉन्चिंग ईवेंट आयोजित किया। इवेंट के दौरान कंपनी के सीईओ टीम कूक ने खुद आईफोन 11 और स्मार्टवॉच प्रोडक्ट्स सहित अपनी वेब टेलिविजन सर्विस भी लॉन्च की है। भारतीय यूजर्स 99 रुपए प्रति माह देकर इसका सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं।

आपको बता दें कि एपल टीवी प्लस वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस है और इसको 1 नवंबर से दुनिया के 100 से ज्यादा देशों में शुरू किया जाएगा। कंपनी एप्पल प्रोडक्ट्स खरीदने वाले ग्राहकों को इसका एक साल का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दे रही है। साथ ही ऐसे ग्राहक जिन्होंने एप्पल प्रोडक्ट नहीं खरीदा है उनको पहले एक हफ्ते का ट्रायल बिल्कुल फ्री दिया जाएगा। इसके बाद सर्विस को जारी रखने के लिए प्रति माह 99 रुपये का भुगतान करना होगा।

एप्पल कंपनी के मुताबिक यह सर्विस 1 नवंबर से 100 से ज्यादा देशों में शुरू हो जाएगी। एक खास बात यह भी है कि अगर परिवार में किसी एक सदस्य ने भी इसका सब्सक्रिप्शन लिया है तो परिवार के अन्य सदस्य भी इस सर्विस का फायदा उठा सकते हैं। वह भी अपनी-अपनी एप्पल डिवाइस पर Apple TV+ का मजा ले सकते हैं। इवेंट में जानकारी दी गई है कि Apple TV+ पर ग्राहकों को लेटेस्ट मूवी और वेब सीरीज देखने को मिलेगी।

टॅग्स :एप्पलएप्पल इवेंट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबार1400 रुपये में बिक रहा 10 किग्रा?, आयात में रुकावट कश्मीर के सेब डीलरों के लिए वरदान साबित?

कारोबारटीसीएस से लेकर अमेज़न तक एआई के कारण मार्केट में बदलाव के बीच इन आईटी कंपनियों ने 1,00,000 से ज़्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

कारोबारएप्पल ने नोएडा में अपना पहला स्टोर खोला, जानें कस्टमर्स के लिए ऑफर, वर्कशॉप और टाइमिंग

कारोबारभारतीय ग्राहक पर राज, 102.5 अरब अमेरिकी डॉलर की कमाई?, आईफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल ने तोड़े रिकॉर्ड, मारुति सुजुकी का लाभ 8 प्रतिशत बढ़कर 3,349 करोड़ रुपये

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की