लाइव न्यूज़ :

Apple TV, iOS ऐप पर यूजर्स अब देख सकेंगे लाइव न्यूज

By IANS | Updated: February 11, 2018 14:02 IST

यूजर्स अब आईफोन, आईपैड और एप्पल टीवी के टीवी एप में लाइव न्यूज देख सकते हैं। 

Open in App

एप्पल का टीवी एप अब लाइव न्यूज को सपोर्ट करने लगा है। इस फीचर की घोषणा कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टिम कुक ने नए एप्पल टीवी 4के को लांच करते हुए की थी। टेकनोलॉजी वेबसाइट 9टू5मैक के मुताबिक, यूजर्स अब आईफोन, आईपैड और एप्पल टीवी के टीवी एप में लाइव न्यूज देख सकते हैं। हालांकि लाइव न्यूज की नई सूची उतनी विस्तृत नहीं है, जितना कंपनी का 'स्पोर्ट्स' इंटरफेस हैं, क्योंकि अभी यह शुरुआती दौर में है।आईओएस और टीवी ओएस 11.2.5 पर उपलब्ध 'वाच नाउ' खंड में उपलब्ध न्यूज चैनल में सीएनएन, सीबीएस, फॉक्स न्यूज, ब्लूमबर्ग, सीएनबीसी और चेद्दार शामिल हैं। इससे पहले सितंबर में एप्पल ने एप्पल टीवी पर नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम 4के वीडियो को लाने की घोषणा की थी। एप्पल टीवी 4के का मूल्य 32 जीबी वाले संस्करण के लिए 15,900 रुपये तता 64 जीबी वाले संस्करण के लिए 17,900 रुपये है, जबकि एप्पल टीवी (चौथी पीढ़ी) के 32 जीबी वाले वर्शन का मूल्य 12,900 रुपये है, जो चुने हुए एप्पल अधिकृत रिसेलरों के पास बिक्री के लिए उपलब्ध है।

टॅग्स :ऐपलआईओएसऐपस्टोरटेक न्यूज़टेक्नोलॉजी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबार1400 रुपये में बिक रहा 10 किग्रा?, आयात में रुकावट कश्मीर के सेब डीलरों के लिए वरदान साबित?

कारोबारटीसीएस से लेकर अमेज़न तक एआई के कारण मार्केट में बदलाव के बीच इन आईटी कंपनियों ने 1,00,000 से ज़्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

कारोबारएप्पल ने नोएडा में अपना पहला स्टोर खोला, जानें कस्टमर्स के लिए ऑफर, वर्कशॉप और टाइमिंग

कारोबारभारतीय ग्राहक पर राज, 102.5 अरब अमेरिकी डॉलर की कमाई?, आईफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल ने तोड़े रिकॉर्ड, मारुति सुजुकी का लाभ 8 प्रतिशत बढ़कर 3,349 करोड़ रुपये

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की