लाइव न्यूज़ :

Apple September Event 2018: नए iPhone के साथ लॉन्च हो सकते हैं ये प्रोडक्ट्स, यहां जानें इससे जुड़ी सारी बातें

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: September 11, 2018 19:38 IST

Apple Launch Event: इस इवेंट में कंपनी अपने नए ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 12 से भी पर्दा उठा सकती है। खबरों की मानें तो ऐपल के लेटेस्ट आईफोन्स A12 चिप के साथ आएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकंपनी अपने नए ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 12 से उठा सकती है पर्दाऐपल के लेटेस्ट आईफोन्स A12 चिप के साथ आने की उम्मीदलेटेस्ट आईपैड प्रो और स्मार्टवॉच Apple Watch Series 4 को लॉन्च करने की उम्मीद

नई दिल्ली, 11 सितंबर: अमेरिकी कंपनी Apple कल यानी 12 सितंबर को अपने सालाना इवेंट में कई प्रोडक्ट्स लॉन्च करने की तैयारी कर चुका है। टेक दिग्गज कंपनी ऐपल के इस इवेंट के लिए दुनियाभर के गैजेट प्रेमी लंबे समय से इंतजार करते हैं। ऐपल के इस इवेंट में नए आईफोन मॉडल के अलावा लेटेस्ट आईपैड प्रो और स्मार्टवॉच Apple Watch Series 4 को लॉन्च करने की उम्मीद है।

इसके अलावा, इस इवेंट में कंपनी अपने नए ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 12 से भी पर्दा उठा सकती है। खबरों की मानें तो ऐपल के लेटेस्ट आईफोन्स A12 चिप के साथ आएंगे।

इस समय और स्थान पर होगा Apple इवेंट

ऐपल ने हाल ही में अपने सालाना इवेंट के तारीख की घोषणा की है। इसके लिए कंपनी ने मीडिया इनवाइट भी भेज दिया है। कंपनी के मीडिया इनवाइट के मुताबिक यह इवेंट 12 सितंबर को भारतीय समयानुसार रात 10.30 बजे से शुरू होगा। Apple के इस इवेंट को लाइव देखा जा सकता है। ऐपल के इस इवेंट को अगर आप देखना चाहते हैं तो अपने iPhone, iPad, Macbook या iPod पर ऐपल टीवी ऐप के जरिए देख सकते हैं।

इसके अलावा आप इटंरनेट ब्राउजिंग ऐप सफारी का इस्तेमाल करते हुए Apple की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी इवेंट को लाइव देखा जा सकता है। हम आपकी सुविधा के लिए कंपनी की URL - www.apple.co/apple-events/september-2018 दे रहें है जिसे क्लिक कर के आप ऐपल के इस इवेंट को लाइव देख सकते हैं।

इन प्रोडक्ट्स के लॉन्च होने की उम्मीद

खबरों के मुताबिक ऐपल इवेंट में कुल 5 डिवाइस लॉन्च हो सकते हैं। इनमें तीन नए आईफोन होंगे। आईफोन में 5.8 इंच डिस्प्ले वाला iPhone Xs,6.1 इंच का iPhone Xr और 6.5 इंच iPhone Xs Plus लॉन्च होने की उम्मीद है। इसके अलावा, ऐपल का लेटेस्ट टैबलेट iPad Pro 12.9 (2018) और स्मार्टवॉच  Apple Watch Series 4 से भी पर्दा उठा सकती है। इन सभी प्रोडक्ट्स की कीमत के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है। फोर्थ जेनरेशन Apple Watch को S4 चिपसेट के साथ 38mm और 42mm दो साइज में लॉन्च किया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए वॉच में LTE और Wi-Fi ऑप्शंस को शामिल कर सकती है।

टॅग्स :एप्पल इवेंटआइफोनआईपैडस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

कारोबारफॉक्सकॉन ने भारत में महिलाओं द्वारा चलाई जा रही नई आईफोन फैक्ट्री में 30,000 नए कर्मचारियों को दी जॉब्स, जानें औसत मासिक सैलरी

कारोबारएप्पल ने नोएडा में अपना पहला स्टोर खोला, जानें कस्टमर्स के लिए ऑफर, वर्कशॉप और टाइमिंग

कारोबारभारतीय ग्राहक पर राज, 102.5 अरब अमेरिकी डॉलर की कमाई?, आईफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल ने तोड़े रिकॉर्ड, मारुति सुजुकी का लाभ 8 प्रतिशत बढ़कर 3,349 करोड़ रुपये

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए