लाइव न्यूज़ :

एपल ने हटाये गुजराती कंपनी के ये 17 फर्जी एप्स, अपने आईफोन से तुरंत करें रिमूव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 29, 2019 10:15 IST

कई बार कहा जाता है कि एपल डिवाइस काफी सुरक्षित हैं और इनमें एंड्राएड डिवाइस के मुकाबले सेंध लगा पाना कठिन है। लेकिन इस नए फ्रॉड से इस बात का खुलासा हुआ जहां एक-दो नहीं बल्कि पूरे 17 फर्जी एप्स एपल के एप स्टोर में मिले।

Open in App
ठळक मुद्देये सभी एप्स गुजरात स्थित एप एसपेक्ट टेक्नॉलॉजी (AppAspect Technologies) प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी ने जारी किये थे।हालांकि एपल ने इन सभी 17 एप्स को अपने एप स्टोर से हटा लिया है। 

यदि आपको लगता है कि कई सारे घटिया एप सिर्फ एंड्राएड ऑपरेटिंग सिस्टम में ही पाये जाते हैं तो ऐसा नहीं है। हाल ही में एपल से जुड़ी ऐसी ही खबर सामने आयी है जहां कई सारे फर्जी एप पकड़ में आये हैं। मोबाइल सिक्योरिटी कंपनी Wandera (वंडेरा) ने iOS से जुड़े 17 एप्स की लिस्ट जारी की है। ये एप्स क्लिकवेयर मेंट से जुड़े हुये थे जिसके जरिये एडवरटाइजिंग रेवेन्यू को बढ़ाने में मदद कर रहे थे। 

ये सभी एप्स गुजरात स्थित एप एसपेक्ट टेक्नॉलॉजी (AppAspect Technologies) प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी ने जारी किये थे। हालांकि एपल ने इन सभी 17 एप्स को अपने एप स्टोर से हटा लिया है। 

वंडेरा ने कहा 'क्लिकर ट्रोजन' एक जाना पहचाना मैलवेयर नाम है। यह विज्ञापन से जुड़े धोखाधड़ी का काम करता है। यह वेबसाइट और अपने विज्ञापन नेटवर्क के जरिये प्रति क्लिक के हिसाब से रेवेन्यू तैयार करता है।

इस मैलवेयर से प्रभावित ये सभी एप्स कंट्रोल सेंटर से कमांड पाते ही विज्ञापन लोड कर देते हैं। इसके साथ ही वेबसाइट को बैकग्राउंड से ऑन कर देते हैं और डिवाइस की सेटिंग को चेंज कर देते हैं। इससे यूजर के न चाहते हुये खुद ही महंगी सब्सक्रिप्शन सर्विस सब्सक्राइब हो जाती हैं। सीधा मतलब यूजर की बिना परमिशन और सहमति के उसके स्मार्टफोन में महंगी सर्विस को सब्सक्राइब कर दिया जाता है।

ये 17 एप्स हैं जिनको आईफोन यूजर्स को अपने फोन से अभी अनइंस्टाल कर देना चाहिये-इनमें आरटीओ व्हीकल इंफॉर्मेशन, ईएमआई कैलकुलेटर एंड लोन प्लानर, फाइल मैनेजर-डॉक्यूमेंट्स, स्मार्ट जीपीएस स्पीडोमीटर, क्रिकवन-लाइव क्रिकेट स्कोर, डेली फिटनेस-योगा पोजेस, एफएम रेडिय-इंटरनेट रेडियो, माई ट्रेन इन्फो-आईआरसीटीसी एंड पीएनआर, अराउंड मी प्लेस फाइंडर, इजी कॉटेक्ट्स बैकअप मैनेजर, रमदान टाइम्स 2019, रेस्टोरेंट फाइंडर-फाइंड फूड, बीएमआई कैलकुलेटर-बीएमआर कैल्क, ड्युअल अकाउंट्स, वीडियो एडिटर-म्यूट वीडियो, इस्लामिक वर्ल्ड-किबला एंड स्मार्ट वीडियो कॉम्प्रेसर शामिल हैं।

इंग्लिश में देखें-EMI Calculator and Loan Planner, File Manager - Documents, Smart GPS Speedometer, CrickOne - Live Cricket Scores, Daily Fitness - Yoga Poses, FM Radio - Internet Radio, My Train Info - IRCTC and PNR, Around Me Place Finder, Easy Contacts Backup Manager, Ramadan Times 2019, Restaurant Finder - Find Food, BMI Calculator - BMR Calc, Dual Accounts, Video Editor - Mute Video, Islamic World - Qibla and Smart Video Compressor

टॅग्स :आइफोनएप्पलस्मार्टफोनऐपस्टोरऐप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबार1400 रुपये में बिक रहा 10 किग्रा?, आयात में रुकावट कश्मीर के सेब डीलरों के लिए वरदान साबित?

कारोबारबेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये कागजी एमओयू निरस्त?, एक्शन में सीएम योगी, नपेंगे कई अधिकारी

कारोबारपूछ एआई का टर्न ओवर 50 लाख का और 25000 करोड़ रुपए का एमओयू किया?, जल्दी ही नाता तोड़ेगी योगी सरकार! 

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की