लाइव न्यूज़ :

11.2 लाख रुपये में शख्स ने खरीदे एपल के जूते, इससे पहले 22 लाख रुपये में भी बिक चुका है एक जोड़ी स्नीकर

By रजनीश | Updated: March 27, 2020 16:06 IST

जीक्यू की ही एक रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा नहीं है कि एपल के ये जूते सबसे महंगे बिके हैं। इससे पहले साल 2018 में एपल स्नीकर्स के एक जोड़ी को लगभग 22.55 लाख रुपये (30,000 डॉलर) में नीलाम किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देएपल की यादों से जुड़ी चीजों की डिमांड हमेशा से काफी अच्छी रही है लेकिन इतनी नहीं जितनी एपल के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स के सिग्नेचर वाली चीजों की रही है।दिसंबर 2019 में स्टीव जॉब्स के सिग्नेचर वाली एक फ्लॉपी डिस्क को 60 लाख रुपये में बेचा गया था।

यदि आपके कोई बताए कि स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एपल ने किसी समय जूते बनाए थे तो शायद आपको यकीन न हो। लेकिन ये बात सही है कि एपल ने जूते बनाए थे और इन जूतों को एक शख्स ने नीलामी में 11.2 लाख रुपये में खरीदा है।

एपल के जूतों के बारे में जानने के लिए आपको 80 के दशक में जाना होगा। यह वही समय था जब एपल ने फैशन लाइन लॉन्च की थी और ये जूते भी उसी का हिस्सा थे। हालांकि ये जूते पब्लिक के लिए कभी नहीं बनाए गए लेकिन एपल कर्मचारियों के लिए प्रोटोटाइप के तौर पर इन जूतों का इस्तेमाल किया गया था।

जीक्यू (GQ)की एक रिपोर्ट में बताया गया कि इन रेयर एपल स्नीकर्स की नीलामी हाल ही में की गई है और ये जूते 16,400 डॉलर (11.2लाख) में बिके हैं। हालांकि रिपोर्ट में इस जूते से जुड़ी ज्यादा जानकारी नहीं दी गई लेकिन ये बताया गया कि इनको ऑक्शन हाउस हेरिटेज की तरफ से नीलामी में बेचा गया।

ये जूते 9.11 साइज के हैं और ये स्नीकर्स एक्सक्लूसिव तौर पर एपल ने अपने कर्मचारियों के लिए 1990 की शुरुआत में बनाए थे। जीक्यू की ही एक रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा नहीं है कि एपल के ये जूते सबसे महंगे बिके हैं। इससे पहले साल 2018 में एपल स्नीकर्स के एक जोड़ी को लगभग 22.55 लाख रुपये (30,000 डॉलर) में नीलाम किया गया था।

एपल की यादों से जुड़ी चीजों की डिमांड हमेशा से काफी अच्छी रही है लेकिन इतनी नहीं जितनी एपल के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स के सिग्नेचर वाली चीजों की रही है। दिसंबर 2019 में स्टीव जॉब्स के सिग्नेचर वाली एक फ्लॉपी डिस्क को 60 लाख रुपये में बेचा गया था।

साल 2018 के पॉल फ्रेजर कलेक्टिबल्स ऑटोग्राफ इंडेक्स के मुताबिक स्टीव जॉब्स के ऑटोग्राफ की कीमत लगभग 35 लाख रुपये आंकी गई थी। जॉब्स के ऑटोग्राफ को किसी भी जीवित या मृतक शख्स के ऑटोग्राफ के मुकाबले सबसे महंगा ऑटोग्राफ बताया गया।

टॅग्स :एप्पलस्टीव जॉब्स
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबार1400 रुपये में बिक रहा 10 किग्रा?, आयात में रुकावट कश्मीर के सेब डीलरों के लिए वरदान साबित?

कारोबारटीसीएस से लेकर अमेज़न तक एआई के कारण मार्केट में बदलाव के बीच इन आईटी कंपनियों ने 1,00,000 से ज़्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

कारोबारएप्पल ने नोएडा में अपना पहला स्टोर खोला, जानें कस्टमर्स के लिए ऑफर, वर्कशॉप और टाइमिंग

भारतमौसम की मार से बचा तो सड़क पर कसैला हो रहा कश्मीर का सेब 

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की