लाइव न्यूज़ :

साल में अब दो बार लॉन्च होंगे ऐपल के iPhone, जानें क्यों

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: December 5, 2019 16:50 IST

Apple नए फोन लॉन्च करने की पॉलिसी में होने वाले बदलाव से कंपनी को हर साल दो लॉन्च इवेंट रखने में आसानी होगी। इसका फायदा कंपनी को होगा जो अपनी प्रतिद्वंदियों के मुकाबले अच्छे प्रॉडक्ट बाजार में उतार सके।

Open in App
ठळक मुद्देसाल 2021 में ऐपल 4 नए आईफोन लॉन्च कर सकता हैसभी आईफोन में OLED और 5G सपोर्ट के साथ आएंगे

स्मार्टफोन बाजार में बढ़ते प्रतिद्वंदित के चलते कंपनियां अपने रणनीति में बदलाव करती रहती है। ऐसी के तहत टेक दिग्गज कंपनी ऐपल ने भी ऐसा ही कुछ किया है। हाल ही सामने आई एक रिपोर्ट में कहा गया है कि Apple साल 2021 से साल में दोबार अपने आईफोन को बाजार में उतारेगी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि नए फोन लॉन्च करने की पॉलिसी में होने वाले बदलाव से कंपनी को हर साल दो लॉन्च इवेंट रखने में आसानी होगी। इसका फायदा कंपनी को होगा जो अपनी प्रतिद्वंदियों के मुकाबले अच्छे प्रॉडक्ट बाजार में उतार सके।

5G से लैस होंगे नए आईफोन

जे.पी. मॉर्गन के प्रॉडक्ट ऐनालिस्ट ने ये सभी जानकारी CNBC को दी जिसमें कहा कि साल 2021 में ऐपल 4 नए आईफोन लॉन्च कर सकता है। ये सभी आईफोन में OLED और 5G सपोर्ट के साथ आएंगे। इसके साथ ही ऐनालिस्ट्स ने बताया कि इनमें से कुछ मॉडल ऐसे भी हो सकते हैं जो mmWave टेक्नोलॉजी सपोर्ट के साथ न आए।

खास तकनीक के साथ होंगे लॉन्च

साल 2021 में ऐपल एक 5.4 इंच, दो 6.1 इंच और एक 6.7 इंच डिस्प्ले वाले आईफोन को लॉन्च कर सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि नए आईफोन्स के प्रीमियम वेरिएंट में mmWave 5जी सपोर्ट के साथ आएंगे। इसके साथ ही ये ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और खास 'world facing 3D sensing' तकनीक से लैस हो सकते हैं। दूसरे मॉडल ड्यूल रियर कैमरे के साथ ही आएंगे।

टॅग्स :एप्पलआइफोनस्मार्टफोनमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबार1400 रुपये में बिक रहा 10 किग्रा?, आयात में रुकावट कश्मीर के सेब डीलरों के लिए वरदान साबित?

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की