लाइव न्यूज़ :

इंतजार हुआ खत्म! Apple का सबसे बड़ा इवेंट आज, यहां देखें लाइव

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: September 12, 2018 14:33 IST

इस इवेंट में Apple अपने नए ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 12 से भी पर्दा उठा सकती है। खबरों की मानें तो ऐपल के लेटेस्ट आईफोन्स A12 चिप के साथ आएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकंपनी अपने नए ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 12 से उठा सकती है पर्दाइवेंट 12 सितंबर को भारतीय समयानुसार रात 10.30 बजे शुरूApple लॉन्च इवेंट में अपने 3 नए आईफोन्स को लॉन्च कर सकती है

नई दिल्ली, 12 सितंबर: साल के सबसे बड़े टेक इवेंट का इंतजार खत्म हो चुका है। आज होने वाले इवेंट के लिए Apple की पूरी तैयारी हो चुकी है। 12 सितंबर यानी कि आज होने वाले इवेंट में Apple अपने तीन नए iPhones लॉन्च करने वाली है। आईफोन्स के अलावा कंपनी दूसरे ऐपल प्रोडक्ट से भी पर्दा उठाने वाली है। ऐपल के इस इवेंट में नए आईफोन मॉडल के अलावा लेटेस्ट आईपैड प्रो और स्मार्टवॉच Apple Watch Series 4 को लॉन्च होने की उम्मीद है। वहीं, इस इवेंट में Apple अपने नए ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 12 से भी पर्दा उठा सकती है। खबरों की मानें तो ऐपल के लेटेस्ट आईफोन्स A12 चिप के साथ आएंगे। यह इवेंट 12 सितंबर को भारतीय समयानुसार रात 10.30 बजे शुरू होगी। इस इवेंट को दुनियाभर के यूजर लाइव देख सकते हैं।

Apple Event की लाइव स्ट्रीमिंग यहां देखें

ऐपल के लॉन्च इवेंट को यूजर iOS 10 के जरिए Apple के आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। इसके साथ ही आप चाहें तो यहां दिए गए लिंक https://www.apple.com/apple-events/september-2018/ पर क्लिक कर देख सकते हैं। बता दें यूजर Apple इवेंट को iPhone, iPad, Macbook या iPod पर ऐपल टीवी ऐप के जरिए देख सकते हैं। वहीं विंडोज़ 10 और 7 के यूज़र्स फायरफॉक्स (Firefox), क्रोम (Chrome) और माइक्रोसॉफ्ट एज (Microsoft Edge) के ज़रिए इस इवेंट का लाइव स्ट्रीम देख सकते हैं।

Apple इवेंट में तीन नए iPhones से उठ सकता है पर्दा 

लॉन्च से पहले ही आईफोन से जुड़ी कई खबरें अभी तक सामने आ चुकी हैं। खबरों की मानें तो Apple लॉन्च इवेंट में अपने 3 नए आईफोन्स को लॉन्च कर सकती है। हालांकि आने वाले iPhone को लेकर कंपनी की ओर से अभी तक किसी भी तरह की जानकारी सामने नहीं आई है। जबकि हाल ही में आईफोन की कीमत को लेकर कुछ खबरें सामने आई है।

रिपोर्ट के अनुसार, आज के इवेंट में लॉन्च होने वाले ये स्मार्टफोन्स iPhone XS, iPhone XS Plus और ड्यूल सिम iPhone XC नाम से पेश हो सकते हैं। इन तीन आईफोन में से दो को करीब 72 हजार रुपये में बाजार में उतारा जा सकता है। कहा जा रहा है कि इन तीनो आईफोन्स में Face ID मुख्य फीचर होगा, जिसके जरिए इन डिवाइसेस को अनलॉक किया जा सकेगा।

टॅग्स :एप्पल इवेंटआइफोनआईफोन एक्सटिम कुक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारफॉक्सकॉन ने भारत में महिलाओं द्वारा चलाई जा रही नई आईफोन फैक्ट्री में 30,000 नए कर्मचारियों को दी जॉब्स, जानें औसत मासिक सैलरी

कारोबारएप्पल ने नोएडा में अपना पहला स्टोर खोला, जानें कस्टमर्स के लिए ऑफर, वर्कशॉप और टाइमिंग

कारोबारभारतीय ग्राहक पर राज, 102.5 अरब अमेरिकी डॉलर की कमाई?, आईफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल ने तोड़े रिकॉर्ड, मारुति सुजुकी का लाभ 8 प्रतिशत बढ़कर 3,349 करोड़ रुपये

ज़रा हटकेVIRAL: आईफोन 17 खरीदने के लिए जमकर हुई मारपीट, चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

ज़रा हटकेदे लात और थप्पड़ की बारिश, iPhone 17 की बिक्री शुरू होते ही मुंबई Apple स्टोर पर मारपीट, देखिए वीडियो

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की