लाइव न्यूज़ :

Apple launches MacBook: एम3 चिप्स के साथ एप्पल मैकबुक प्रो भारत सहित 27 देशों में सात नवंबर से होंगे उपलब्ध, जानें फीचर्स और कीमत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 31, 2023 13:15 IST

Apple launches new MacBook Pro models with M3 processors: कंपनी ने कृत्रिम मेधा के इस्तेमाल से गेमिंग, मनोरंजन पेशेवरों और हाई-रिज़ॉल्यूशन फोटो की आवश्यकता वाले अन्य क्षेत्रों पर नजर रखते हुए नेक्स्ट जनरेशन जीपीयू आर्किटेक्चर और तेज सीपीयू के साथ तीन एम 3 चिपसेट मॉडल जारी करने की घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्दे एप्पल अधिकृत ‘रिसेलर’ इसकी बिक्री कर पाएंगे।सात नवंबर से यह एप्पल स्टोर पर उपलब्ध होंगे।एप्पल स्टोर ऐप पर ऑर्डर कर सकते हैं।

Apple launches new MacBook Pro models with M3 processors:एप्पल के नए मैकबुक प्रो लैपटॉप तथा आईमैक, एम3 चिपसेट के साथ सात नवंबर से भारत सहित 27 देशों में उपलब्ध होंगे। आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

कंपनी ने कृत्रिम मेधा के इस्तेमाल से गेमिंग, मनोरंजन पेशेवरों और हाई-रिज़ॉल्यूशन फोटो की आवश्यकता वाले अन्य क्षेत्रों पर नजर रखते हुए नेक्स्ट जनरेशन जीपीयू आर्किटेक्चर और तेज सीपीयू के साथ तीन एम 3 चिपसेट मॉडल जारी करने की घोषणा की। कंपनी ने 14 तथा 16 इंच डिस्प्ले वाले मैकबुक प्रो लैपटॉप के साथ दो मॉडल क्रमशः 1.69 लाख और 2.49 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर जारी किए हैं।

कंपनी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, ‘‘ ग्राहक नए मैकबुक प्रो को सोमवार 30 अक्टूबर से एप्पल इंडिया स्टोर और अमेरिका सहित 27 देशों तथा क्षेत्रों में एप्पल स्टोर ऐप पर ऑर्डर कर सकते हैं। सात नवंबर से यह एप्पल स्टोर पर उपलब्ध होंगे और एप्पल अधिकृत ‘रिसेलर’ इसकी बिक्री कर पाएंगे।’’

टॅग्स :एप्पलमैकबुकएप्पल वॉच
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबार1400 रुपये में बिक रहा 10 किग्रा?, आयात में रुकावट कश्मीर के सेब डीलरों के लिए वरदान साबित?

कारोबारटीसीएस से लेकर अमेज़न तक एआई के कारण मार्केट में बदलाव के बीच इन आईटी कंपनियों ने 1,00,000 से ज़्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

कारोबारएप्पल ने नोएडा में अपना पहला स्टोर खोला, जानें कस्टमर्स के लिए ऑफर, वर्कशॉप और टाइमिंग

भारतमौसम की मार से बचा तो सड़क पर कसैला हो रहा कश्मीर का सेब 

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की