लाइव न्यूज़ :

एप्पल क्रेडिट कार्ड लॉन्च: Apple पेमेंट सर्विस से भी उठा पर्दा, iPhone से कर सकेंगे एक्सेस

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: March 26, 2019 00:10 IST

कंपनी ने Apple कार्ड से पर्दा उठाया है। एप्पल कार्ड के जरिए खरीदारी करने पर यूजर्स को कैशबैक मिलेगा। एप्पल पे पेमेंट पर 2 प्रतिशत का कैशबैक दिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देएप्पल ने कार्ड सर्विस के लिए गोल्डमैन सैक्स के साथ साझेदारी की हैयूजर्स को पेमेंट प्रोसेसिंग के लिए मास्टर कार्ड की सुविधाएं मिलेंगीबैली ने कहा कहा कि हम इस पर हर एक ट्रांजिक्शन पर कैश बैक देंगे

कैलिफोर्निया के क्यूपर्टिनो में चल रहे एप्पल इवेंट की शुरुआत हो चुकी है। इवेंट की शुरुआत टिम कुक ने की। इवेंट में सबसे पहले कंपनी ने अपने न्यूज सर्विस से पर्दा उठाया है। Apple News Plus नाम से सर्विस लॉन्च की गई है। इसमें यूजर्स 300 से ज्यादा मैगजिन अपने iPhone के जरिए एक्सेस कर पाएंगे।

Apple क्रेडिट कार्ड से उठा पर्दा

इसी के साथ ही कंपनी ने Apple कार्ड से पर्दा उठाया है। एप्पल कार्ड के जरिए खरीदारी करने पर यूजर्स को कैशबैक मिलेगा। एप्पल पे पेमेंट पर 2 प्रतिशत का कैशबैक दिया जाएगा।

apple pay

सीईओ कुक ने कहा कि एप्पल पे की शुरुआत अमेरिका के पोर्टलैंड शहर से हो रही है और फिर इसे शिकागो और न्यूयॉर्क में लॉन्च किया जाएगा।

Apple Pay की वाइस प्रेसीडेंट जेनिफर बैली ने बताया कि एप्पल कार्ड एक खास क्रेडिट कार्ड की तरह है और ये वॉलेट ऐप के अंदर रहेगा। दुनियाभर में जहां भी एप्पल पे एक्सेप्ट होगा वहां इस कार्ड से ट्रांजिक्शन किया जा सकेगा। इसमें ट्रैकिंग और बजटिंग करने के फीचर्स भी हैं।

apple-card-iphonexs-total-balance

बैली ने कहा कहा कि हम इस पर हर एक ट्रांजिक्शन पर कैश बैक देंगे। ग्राहक इसके जरिये खर्च करेगा तो उसे 2 प्रतिशत डेली कैश बैक मिलेगा।

एप्पल ने कार्ड सर्विस के लिए गोल्डमैन सैक्स के साथ साझेदारी की है। यूजर्स को पेमेंट प्रोसेसिंग के लिए मास्टर कार्ड की सुविधाएं मिलेंगी।

Apple पेमेंट सर्विस में यूजर्स को रियल कैश मिलेगा जिसे वह किसी और भी भेज सकते हैं। साथ ही इस कैश को यूजर्स किसी दूसरे ट्रांजिक्शन में इस्तेमाल कर सकेंगे।

टॅग्स :एप्पलएप्पल इवेंटक्रेडिट कार्डपेमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबार1400 रुपये में बिक रहा 10 किग्रा?, आयात में रुकावट कश्मीर के सेब डीलरों के लिए वरदान साबित?

कारोबारNew Rules 2026: बैंकिंग से लेकर ट्रेवल तक, ये 5 बदलाव जो हर भारतीय को जानना जरूरी

कारोबार1 अप्रैल से क्रेडिट कार्ड नियमों में होंगे ये बड़े बदलाव, जानें आपकी जेब पर क्या होगा असर?

कारोबारटीसीएस से लेकर अमेज़न तक एआई के कारण मार्केट में बदलाव के बीच इन आईटी कंपनियों ने 1,00,000 से ज़्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की