लाइव न्यूज़ :

एप्पल कंपनी आज लॉन्च करेगी iPhone 11, लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए क्लिक करें

By ज्ञानेश चौहान | Updated: September 10, 2019 14:39 IST

ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि iPhone 11 के साथ iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max भी लॉन्च किए जा सकते है। लेकिन इन दोनों फोन्स पर अभी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि आईफोन मॉडल Apple A13 चिप के साथ उतारे जाएंगे।आईफोन 11 की लॉन्चिंग का इवेंट एप्पल के हेडक्वार्टर में आयोजित होगा।

iPhone लवर्स के लिए आज का दिन खुशखबरी लेकर आया है। दरअसल, एप्पल कंपनी iPhone 11 को आज (10 सितंबर) लॉन्च करने वाली है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि iPhone 11 के साथ iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max भी लॉन्च किए जा सकते है। लेकिन इन दोनों फोन्स पर अभी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है।

ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि आईफोन मॉडल Apple A13 चिप के साथ उतारे जाएंगे। iPhone XS और iPhone XS Max के दो नए अपग्रेड आईफोन मॉडल ओलेड पैनल तो वहीं तीसरा मॉडल iPhone XR की तरह एलसीडी पैनल के साथ उतारा जा सकता है।

आईफोन 11 की लॉन्चिंग का इवेंट एप्पल के हेडक्वार्टर में आयोजित होगा। एप्पल ने एक ट्वीट के जरिए बताया कि वो स्टीव जॉब्स थिएटर में 10 सितंबर को एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं, जो कि यूएस के समय के मुताबिक सुबह 10 बजे शुरू होगा। यानि कि यह भारतीय समय के मुताबिक रात 10.30 बजे आयोजित होगा।

एप्पल के पिछले कार्यक्रमों की तरह आईफोन 11 की लॉन्चिंग भी लाइव स्ट्रीमिंग की जरिए देखी जा सकेगी। इसे आप एप्पल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकेंगे। एप्पल इस बार YouTube पर भी iPhone लॉन्च की लाइव स्ट्रीमिंग करेगा। नीचे दिए गए वीडियो में आप आज रात 10.30 बजे से लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।

टॅग्स :आइफोनमोबाइलआईओएसएप्पल इवेंटएप्पल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबार1400 रुपये में बिक रहा 10 किग्रा?, आयात में रुकावट कश्मीर के सेब डीलरों के लिए वरदान साबित?

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की