लाइव न्यूज़ :

Apple के सीईओ टिम कुक की सैलरी 2018 में बढ़ कर हुई इतनी, जानकर हो जाएंगे हैरान

By भाषा | Updated: January 10, 2019 16:08 IST

Tim Cook के वेतन में 30 लाख डालर का मूल वेतन, 120 लाख डालर का बोनस और 6.80 लाख डालर अन्य सुविधाओं के लिये दिये गये हैं। इसमें उनकी हवाई यात्राओं और सुरक्षा का खर्च शामिल है।

Open in App

वाशिंगटन, 9 जनवरी। एप्पल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) टिम कुक के वेतन में 2018 के दौरान 22 प्रतिशत वृद्धि हुई है। इसके बाद उनका वेतन वर्ष के लिये 157 लाख डालर हो गया है। Apple की ओर से सिक्योरिटीज एण्ड एक्सचेंज कमीशन को दी गई सूचना में यह जानकारी सामने आई है।

टिम कुक के वेतन में 30 लाख डालर का मूल वेतन, 120 लाख डालर का बोनस और 6.80 लाख डालर अन्य सुविधाओं के लिये दिये गये हैं। इसमें उनकी हवाई यात्राओं और सुरक्षा का खर्च शामिल है।

कंपनी की पारितोषिक समिति ने कुक को दिये गये भारी भरकम बोनस के लिये वर्ष के दौरान कंपनी के बेहतर बिक्री प्रदर्शन को इसकी वजह बताया है।

दस्तावेज में कहा गया है, ‘‘2018 में .... हमने 265.6 अरब डालर की शुद्ध बिक्री की और 70.9 अरब डालर की परिचालन आय हासिल की है। इन दोनों मद में एक साल पहले के मुकाबले 16 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है। इन दोनों ही प्रदर्शन मानकों में यह 2018 के अधिकतम वार्षिक नकद प्रोत्साहन कार्यक्रम के लक्ष्य से अधिक है।’’

टॅग्स :एप्पलटिम कुक
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबार1400 रुपये में बिक रहा 10 किग्रा?, आयात में रुकावट कश्मीर के सेब डीलरों के लिए वरदान साबित?

कारोबारटीसीएस से लेकर अमेज़न तक एआई के कारण मार्केट में बदलाव के बीच इन आईटी कंपनियों ने 1,00,000 से ज़्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

कारोबारएप्पल ने नोएडा में अपना पहला स्टोर खोला, जानें कस्टमर्स के लिए ऑफर, वर्कशॉप और टाइमिंग

भारतमौसम की मार से बचा तो सड़क पर कसैला हो रहा कश्मीर का सेब 

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की