लाइव न्यूज़ :

Apple चला 5G की ओर, इतने अरब डॉलर में इंटेल का स्मार्टफोन मॉडेम बिजनेस खरीदने की तैयारी

By भाषा | Updated: July 26, 2019 17:11 IST

Open in App
ठळक मुद्देApple ने एक अरब डॉलर में इंटेल का स्मार्टफोन मोडेम कारोबार खरीदने की घोषणा की हैइस सौदे के बाद एप्पल के पास वायरलेस प्रौद्योगिकी के पेटेंट की संख्या बढ़कर 17 हजार से अधिक हो जाएगी

महंगे स्मार्टफोन एवं अन्य डिवाइस बनाने वाली कंपनी एप्पल (Apple) ने एक अरब डॉलर में इंटेल का स्मार्टफोन मोडेम कारोबार खरीदने की घोषणा की है। दोनों कंपनियों ने इसको लेकर समझौता किया है। यह सौदा इस साल की अंतिम तिमाही में पूरा होने का अनुमान है।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को अपनी वेबसाइट पर जारी एक बयान में इसकी जानकारी दी। एप्पल ने कहा कि इस सौदे से इंटेल की बौद्धिक संपदा, उपकरण और पट्टे भी शामिल हैं। सौदे के तहत इंटेल के करीब 2,200 कर्मचारी एपल से जुड़ेंगे।

एप्पल ने कहा कि इस सौदे के बाद उसके पास वायरलेस प्रौद्योगिकी के पेटेंट की संख्या बढ़कर 17 हजार से अधिक हो जाएगी। इसके बाद इंटेल स्मार्टफोन के अलावा अन्य उपकरणों के लिये ही मोडेम बनाएगी।

iphone

इंटेल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बॉब स्वान ने कहा, ‘‘इस सौदे से हमें 5जी नेटवर्क के लिये प्रौद्योगिकी विकसित करने पर ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलेगी। हमें इस बात का भरोसा है कि Apple मोबाइल मोडेम टीम को उपयुक्त माहौल प्रदान करने में सक्षम रहेगी।’’

एप्पल (Apple) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (हार्डवेयर प्रौद्योगिकी) जॉनी स्रोउजी ने कहा, ‘‘हमने इंटेल के साथ वर्षों से काम किया है। हमें मालूम है कि इंटेल की इस टीम के पास उपभोक्ताओं को विश्वस्तरीय अनुभव देने वाली प्रौद्योगिकी डिजायन करने का जज्बा है। हम इस बात से उत्साहित हैं कि इतने सारे शानदार अभियंता हमारी कंपनी से जुड़ रहे हैं।’’

उल्लेखनीय है कि स्मार्टफोन मोडेम/चिप बनाने में शीर्ष कंपनी फॉक्सकॉन और एप्पल के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा है। Apple अभी तक चिप के मामले में फॉक्सकॉन पर निर्भर रहते आयी है। हालांकि कंपनी ने हालिया समय में इस बात के संकेत दिये थे कि वह चिप के मामले में आत्मनिर्भर होने को इच्छुक है। इंटेल ने भी स्मार्टफोन मोडेम कारोबार के बजाय 5जी से जुड़ी प्रौद्योगिकी पर ध्यान केंद्रित करने की इच्छा जाहिर की थी।

टॅग्स :एप्पलइंटेल प्रोसेसर5जी नेटवर्कस्मार्टफोनमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबार1400 रुपये में बिक रहा 10 किग्रा?, आयात में रुकावट कश्मीर के सेब डीलरों के लिए वरदान साबित?

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की