लाइव न्यूज़ :

Xiaomi यूजर्स के लिए खुशखबरी, इन 11 फोन्स का मिलेगा Android Q का अपडेट, पूरी तरह नया हो जाएगा आपका फोन

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: June 21, 2019 12:53 IST

शाओमी ने अपने आधिकारिक MIUI Forum में उन 11 स्मार्टफोन के नाम जारी किए हैं। इन स्मार्टफोन में एंड्रॉयड क्यू का अपडेट मिलेगा। इसके साथ ही कंपनी ने यह भी बताया है कि इन सभी स्मार्टफोन को कब तक एंड्रॉयड क्यू अपडेट मिलेगा।

Open in App
ठळक मुद्देGoogle ने घोषणा के दौरान शाओमी वनप्लस, ओप्पो, रियलमी, सैमंसग, वीवो आदि के स्मार्टफोन के नाम लिए थे जिन्हें Android Q का अपडेट मिलेगाAndroid Q के आने के एक महीने बाद Xiaomi ने 11 स्मार्टफोन्स की लिस्ट रिलीज की हैरेडमी नोट 7, रेडमी नोट 7 प्रो और शाओमी मी 9एसई को 2020 के पहले क्वाटर में एंड्रॉयड क्यू (Android Q) का अपडेट मिलेगा

दिग्गज अमेरिकी टेक कंपनी Google ने कैलिफोर्निया में अपने इवेंट में अपने आने वाले नए ऑपरेटिंग सिस्टम Android Q का ऐलान किया था। इस इवेंट में कंपनी ने कुछ स्मार्टफोन्स के बारे में जानकारी दी थी जो एंड्रॉयड क्यू अपडेट को सपोर्ट करेंगे। फिलहाल गूगल ने अपने नए एंड्रॉयड को पूरी तरह से रोल-आउट नहीं किया है। ये बीटा फेज में चल रही है।

कंपनी ने घोषणा के दौरान शाओमी वनप्लस, ओप्पो, रियलमी, सैमंसग, वीवो आदि के स्मार्टफोन के नाम लिए थे जिन्हें Android Q का अपडेट मिलेगा। घोषणा के दौरान शाओमी (Xiaomi) के सिर्फ दो फोन मौजूद थे। लेकिन Android Q के आने के एक महीने बाद Xiaomi ने 11 स्मार्टफोन्स की लिस्ट रिलीज की है, जिन्हें आने वाले समय में Android Q अपडेट मिलेगा। बता दें, इस लिस्ट में Redmi Note 7 Pro ने भी जगह बना ली है।

Android Q Update

वहीं, शाओमी ने अपने आधिकारिक MIUI Forum में उन 11 स्मार्टफोन के नाम जारी किए हैं। इन स्मार्टफोन में एंड्रॉयड क्यू का अपडेट मिलेगा। इसके साथ ही कंपनी ने यह भी बताया है कि इन सभी स्मार्टफोन को कब तक एंड्रॉयड क्यू अपडेट मिलेगा। तो आइए जानते हैं इन स्मार्टफोन के बारे में जिनमें एंड्रॉयड क्यू का अपडेट मिलेगा। 

ये हैं शाओमी के 11 फोन्स की लिस्ट

Xiaomi Mi 9Redmi K20 ProXiaomi Mi 8Xiaomi Mi 8 ExplorerXiaomi Mi 8 screen fingerprint editionXiaomi Mi MIX 2SXiaomi Mi MIX 3Redmi K20Redmi Note 7Redmi Note 7 ProXiaomi Mi 9SE

कंपनी ने इसके साथ ही इस बात की भी जानकारी दी है कि इन फोन्स को कब तक अपडेट मिलेगा। गौर करें तो शाओमी मी 9, रेडमी के20 प्रो, शाओमी मी8, शाओमी मी 8 एक्सप्लोरर, शाओमी मी 8 स्क्रीन फिंगरप्रिंट एडिशन, शाओमी मी मिक्स 2एस, शाओमी मी मिक्स 3 और रेडमी के 20 को बाकी फोन्स के मुकाबले थोड़ा जल्दी अपडेट मिलेगा। यानी कि इन स्मार्टफोन्स को 2019 के चौथे क्वाटर तक ये अपडेट दिए जाएंगे।

वहीं, बाकी फोन्स की बात करें तो रेडमी नोट 7, रेडमी नोट 7 प्रो और शाओमी मी 9एसई को 2020 के पहले क्वाटर में एंड्रॉयड क्यू (Android Q) का अपडेट मिलेगा।

Android Q

शाओमी के अलावा इन फोन्स को भी मिलेगा Android Q अपडेट

हर साल की तरह, google वार्षिक Pixel लॉन्च के समय Android Q का फाइनल वर्जन रिलीज करेगा। Xiaomi के 11 फोन्स के अलावा, कंपनी दूसरे ब्रांड्स के स्मार्टफोन्स को भी यह अपडेट देगी। इनमें Asus ZenFone 5z, Essential PH-1, Nokia 8.1, Huawei Mate 20 Pro, LG G8 ThinQ, OnePlus 6, OnePlus 6T, OnePlus 7, OnePlus 7 Pro, OPPO Reno, Realme 3 Pro, Sony Xperia XZ3, Techno Spark 3 Pro, Vivo X27, Vivo NEX S और Vivo NEX A शामिल हैं।

टॅग्स :शाओमीएंड्रॉयडगूगल पिक्सलवीवोनोकियामोबाइलस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

भारतBMC Elections 2026: बीएमसी चुनाव में डालने जा रहे हैं वोट, तो पहले ही कर लें ये काम; वरना मतदाता केंद्र पर होगी दिक्कत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की