लाइव न्यूज़ :

फेसबुक पर लगा अब तक का सबसे बड़ा जुर्माना, देने होंगे 35 हजार करोड़ रुपये

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 14, 2019 08:31 IST

एफटीसी ने निजता का उल्लंघन और यूजर्स के डेटा का गलत इस्तेमाल करने के लिए फेसबुक पर जुर्माना लगा रहा है. इससे पहले साल 2012 में गूगल पर भी 22 मिलियन डॉलर (154 करोड़ रुपये) का जुर्माना लग चुका है.

Open in App
ठळक मुद्देरिपोर्ट  के अनुसार 3-2 वोटों के साथ इस जुर्माने को मंजूरी दी गई है.साल 2012 में गूगल पर भी 22 मिलियन डॉलर (154 करोड़ रुपये) का जुर्माना लग चुका है.

अमेरिका का संघीय आयोग फेसबुक पर अब तक का सबसे बड़ा जुर्माना लगाने की तैयारी में है. अमेरिकी मीडिया में आई खबरों के अनुसार यूएस फेडरल ट्रेड कमिशन (एफटीसी) टेक्नॉलॉजी कंपनी फेसबुक से 5 बिलियन डॉलर यानी 35 हजार करोड़ रुपये वसूलने जा रहा है.

एफटीसी ने निजता का उल्लंघन और यूजर्स के डेटा का गलत इस्तेमाल करने के लिए फेसबुक पर जुर्माना लगा रहा है. इससे पहले साल 2012 में गूगल पर भी 22 मिलियन डॉलर (154 करोड़ रुपये) का जुर्माना लग चुका है.

रिपोर्ट  के अनुसार 3-2 वोटों के साथ इस जुर्माने को मंजूरी दी गई है. फिलहाल यह मामला जस्टिस डिपार्टमेंट के सिविल डिवीजन के पास समीक्षा के लिए चला गया है.यह स्पष्ट नहीं है कि इस प्रक्रिया में कितना समय लगेगा, हालांकि इसे मंजूरी मिलने की पूरी संभावना है.

यह जुर्माना किसी टेक कंपनी पर अब तक का लगने वाला सबसे बड़ा जुर्माना है. इससे पहले साल 2012 में गूगल पर भी 22 मिलियन डॉलर (154 करोड़ रु पये) का जुर्माना लग चुका है.

फेसबुक और एफटीसी दोनों ने ही इस मामले में किसी तरह की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. उल्लेखनीय है कि पिछले साल एफटीसी ने यह घोषणा की थी कि उसने कैम्ब्रिज एनालिटिका द्वारा करोड़ों यूजर्स का निजी डेटा चुराने के मामले में फेसबुक के खिलाफ जांच फिर से शुरू कर दी है.

साल 2016 में डोनाल्ड ट्रंप के चुनावी अभियान के लिए राजनीतिक सलाहकार कंपनी कैम्ब्रिज एनालिटिका ने ही काम किया था. कैम्ब्रिज एनालिटिका द्वारा फेसबुक के करीब 8.7 करोड़ यूजर्स का डेटा चोरी करने का मामला सामने आया था.

टॅग्स :फेसबुकअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की